बागी-संदोआ में अब बाढ़ नहीं बरपाएगी कहर

लगातार तीन चार साल से पहाड़ी पर से पानी के साथ आ रहे मलबे को रोकने के लिए इसका तट्टीकरण किया जाएगा। जिससे रिहायशी क्षेत्र में दूसरी बार नाला तबाही की इबारत न लिख सके। ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने तट्टीकरण की डीपीआर बनाना शुरू कर दी है। ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। बागी से संदोआ क्षेत्र के साथ सटी पहाड़ी पर बीते तीन साल से बाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 04:02 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:02 PM (IST)
बागी-संदोआ में अब बाढ़ नहीं बरपाएगी कहर
बागी-संदोआ में अब बाढ़ नहीं बरपाएगी कहर

सहयोगी, कटौला : कटौला क्षेत्र के बागी से संदोआ तक अब बरसात कहर नहीं बरपाएगी। लगातार तीन चार साल से पहाड़ी पर से पानी के साथ आ रहे मलबे को रोकने के लिए इसका तट्टीकरण किया जाएगा। जिससे रिहायशी क्षेत्र में दूसरी बार नाला तबाही की इबारत न लिख सके। ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने तट्टीकरण की डीपीआर बनाना शुरू कर दी है। ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौराकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

बागी से संदोआ क्षेत्र के साथ सटी पहाड़ी पर बीते तीन साल से बादल फटने के कारण पानी के साथ चंट्टाने व मलबा बह कर तबाही मचा रहा है। इससे बरसात की दस्तक के साथ ही लोगों में खौफ पैदा हो जाता है। साल 2013 से क्षेत्र में लगातार बाढ़ कहर बरपा रही है। इस वर्ष भी बरसात ने यहां पर काफी नुकसान किया है। इससे सड़क, पुल, पंचायत भवन, दुकानें, रिहायशी मकान, आयुर्वेदिक औषधालय व घराट आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 16 अगस्त 2018 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागी के दौरे पर लोक निर्माण विभाग मंत्री ठाकुर महेंद्र ¨सह व स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा कर इसका स्थाई समाधान करने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था। जिस पर लोक निर्माण विभाग के कार्य शुरू कर दिया है। सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल कटौला के सहायक अभियंता देवांश शर्मा ने बताया कि बागी से संदोआ तक बाढ़ नियंत्रण के पहले चरण की डीपीआर का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्रेटवाल लगाई जाएगी। डीपीआर तैयार होते ही तुंरत काम शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी