माता मुरारी देवी के पास 300 बीघा भूमि पर गो अभयारण्य : अशोक

प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बुधवार को मंडी में गोशालाओं व गो सेवा सदन संचालकों पंचायत प्रतिनिधियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गोशालाओं एवं गो सेवा सदन के संचालन से जुड़े मुद्दों संचालन में आ रही सम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 09:41 PM (IST)
माता मुरारी देवी के पास 300 बीघा भूमि पर गो अभयारण्य : अशोक
माता मुरारी देवी के पास 300 बीघा भूमि पर गो अभयारण्य : अशोक

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बुधवार को मंडी में गोशालाओं व गो सेवा सदन संचालकों, पंचायत प्रतिनिधियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गोशालाओं एवं गो सेवा सदन के संचालन से जुड़े मुद्दों, संचालन में आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अशोक शर्मा ने कहा प्रदेश में गोवंश को बचाने, सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को आसरा देने और नस्ल सुधार के उद्देश्य से गो सेवा आयोग सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर रहा है।

आयोग का प्रयास है गोशालाओं व गो सेवा सदन संचालकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी जाएं और आयोग की ओर से उनकी मदद के लिए क्या क्या किया जा सकता है। इस बारे जमीनी जानकारी इकट्ठा की जाए ताकि सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों के पुनर्वास के लिए कारगर नीति बनाई जा सके।

आयोग प्रदेश में गो संरक्षण और संव‌र्द्धन के लिए कार्य कर रहा है। शराब की खरीद पर प्रति बोतल एक रुपये गो सेस के तौर पर इकट्ठा किया जा रहा है। 2017-18 में 7.95 करोड़ की राशि एकत्रित की जा चुकी है। जिला में माता मुरारी देवी के पास 300 बीघा भूमि पर गो अभयारण्य बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार देसी गायों के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में एक नया सिमन बैंक स्थापित करेगी। इसके लिए पशु पालन विभाग प्रारूप तैयार कर रहा है। प्रजनन के दौरान 90 प्रतिशत बछड़ियों का जन्म हो, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। ऐसा होने से गायों की मांग बढ़ेगी और उन्हें सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। इस मौके पर गो सेवा आयोग के सदस्य महंत अभिषेक गिरी, चेतराम ठाकुर, आयोग के उपनिदेशक डॉ. अनुपम मित्तल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग मंडी डॉ. विशाल शर्मा और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी