राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री के सहयोग से करवाए कई विकास कार्य

सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्षा सपना कुमारी पूर्व अध्यक्षा अनु कुमारी जिला परिषद सदस्य गौरा देवी सहित कांग्रेसी महिला नेत्रीयों ने सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विधायक राजेंद्र राणा की राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर की राजनीति में दिन रात का अंतर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:32 PM (IST)
राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री के सहयोग से करवाए कई विकास कार्य
राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री के सहयोग से करवाए कई विकास कार्य

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष सपना कुमारी, पूर्व अध्यक्ष अनु कुमारी, जिला परिषद सदस्य गौरा देवी ने सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा की राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर की राजनीति में दिन रात का अंतर है। राणा लोगों का दिल जीतने वाली राजनीति करते हैं। जबकि भाजपा नेता मौका परस्त की राजनीति करते हैं। यह लोग केवल जब तक इन्हें मतलब होता है। कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल करते हैं और अपना मतलब निकलने के बाद अपनी अपनी डफली अपना अपना राग वाली स्थिति बना देते हैं। कांग्रेसी नेत्री ने कहा कि सुजानपुर का विकास विधायक राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करवाया है और क्या काम करवाए हैं। सब जनता के सामने हैं। लेकिन भाजपा के लोगों ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा काम किया है कहां हुआ है। इलाके की जनता जानना चाहती है विकास भाजपा का केवल कागजों में ही चलता है। यही कारण है कि यह विकास केवल भाजपा के लोगों को ही दिखता है

chat bot
आपका साथी