कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

नगर निगम चुनावों के लिए सोमवार से होने वाले नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 09:32 PM (IST)
कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

नगर निगम चुनावों के लिए सोमवार से होने वाले नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इनमें वर्तमान में तीन पार्षदों को छोड़कर शेष सभी चेहरे नए हैं। पूर्व नगर परिषद के चुनावों में कांग्रेस से जीतकर आए अधिकतर पार्षद अनिल शर्मा के साथ भाजपा में चले गए थे, जिस कारण यहां कांग्रेस के चार ही पार्षद बचे थे। इनमें वार्ड एक खलियार से अलकनंदा हांडा, वार्ड तीन से पुष्पराज शामिल थे। यहां से उनकी पत्नी पहले पार्षद थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, जिस कारण टिकट पुष्पराज को मिला है। वहीं वार्ड 12 भगवाहण से उर्मिला पुराना चेहरा है। इसी तरह वार्ड दो पुरानी मंडी से आदित्य शर्मा, वार्ड चार नेला से राजेंद्र मोहन, यह पहले दुधर के प्रधान रह चुके हैं और अब पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद इन चुनावों में उतरे हैं। इसी तरह वार्ड पांच मगवाई से योगराज पहले पूर्व में पार्षद रहे हैं। वार्ड छह सन्यारढ़ से रजनीश कुमार और वार्ड सात तल्याहड़ से अंजली सेन नए चेहरे हैं। वार्ड आठ पैलेस कालोनी से नवीन शर्मा पहले चुनाव लड़ चुके हैं। वार्ड नौ पैलेस कालोनी दो से वंदना सैनी, वार्ड दस सुहड़ा से भारती, वार्ड 11 समखेतर से मीनाक्षी महंत, वार्ड 13 थनेहड़ा से प्रीतिका, वार्ड 14 बैहना से जगदीश कुमार व वार्ड 15 दौहंधी से अंजना कुमारी नए चेहरे हैं। इन टिकटों के आवंटन में आरक्षण का खासा प्रभाव रहा है। 15 में से आठ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिसमें से दो एससी (अनुसूचित जाति) महिला के लिए हैं। इनमें दौहंधी और सुहड़ा शामिल हैं। -------------------

भाजपा आज घोषित करेगी प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से रविवार शाम को प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। --------------

24 तक होंगे नामांकन

नगर निगम चुनावों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के नामांकन 22 से 24 मार्च तक होंगे। इसके बाद 25 को इनकी छंटनी की जाएगी जबकि 27 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। ----------------

15 से सात सीटें आरक्षित वर्ग को

कांग्रेस की ओर से जारी की गई नगर निगम चुनावों की प्रत्याशियों की सूची में 15 वार्डों में से 12 वार्ड विभिन्न वर्गाें के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें सात वार्ड सीधे अनुसूचित जाति वर्ग के हिस्से आए हैं। वहीं सामान्य वर्ग केवल तीन ही प्रत्याशी इस वर्ग से होंगे।

------------------

वार्ड, प्रत्याशी

1. खलियार,अलकनंदा हांडा

2. पुरानी मंडी,आदित्य शर्मा

3.पड्डल,पुष्पराज शर्मा

4.नेला,राजेंद्र मोहन

5.मगवाई,योगराज

6.सन्यारढ़,रजनीश कुमार

7.तल्याहड़,अंजली सेन

8.,पैलेस कॉलोनी-1,नवीन शर्मा

9. पैलेस कोलानी-2,बंदना सैनी

10.सुहड़ा,भारती

11.समखेतर,मीनाक्षी महंत

12.भगवाहण,उर्मिला

13.थनेहड़ा,प्रीतिका शर्मा

14.बैहना,जगदीश कुमार

15.दौहंधी,अंजना कुमारी

chat bot
आपका साथी