टोल प्लाजा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

संवाद सूत्र पतलीकूहल टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने मंगलवार को मंडलगढ़ पंचायत के डोभी गांव से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 04:43 PM (IST)
टोल प्लाजा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू
टोल प्लाजा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने मंगलवार को मंडलगढ़ पंचायत के डोभी गांव से टोल प्लाजा डोहलुनाला के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने 25 फरवरी को डोहलुनाला में प्रदर्शन किया था। इसमें टोल प्लाजा से लगती लगभग 16 पंचायतों के लोग भी शामिल थे लेकिन कोरोना संकट के कारण अभियान स्थगित करना पड़ा था।

संघर्ष समिति ने ब्रान से बंदरोल तक की 16 पंचायतों की जनता से आह्वान किया था कि वे टोल प्लाजा को डोहलुनाला से हटाने या स्थानीय जनता से टोल टैक्स न वसूलने के पक्ष में हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन दे सकते हैं।

संघर्ष समिति के संयोजक राजगीर महंत ने कहा कि वाहन धारकों को तो प्रत्यक्ष रूप से टोल प्लाजा का बोझ तो पड़ रहा है। साथ ही आम जनता और बागवानों को भी अतिरिक्त किराया देकर आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने हर पंचायत में प्रभारी नियुक्त किए हैं। हस्ताक्षर अभियान में घनश्याम कपूर, नारायण सिंह ठाकुर, कृपाल ठाकुर, डॉ. डोले राम, प्यारेचंद ठाकुर, रमेश नेगी, वीर सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, साहिल बच्चन, राजीव जास्पा, चांद नेगी, अनिल, राजेंद्र कुमार, इंद्रजीत, अरुण नेगी, कुशाल नेगी, छेरिंग, जीवन सिंह, रमेश ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, हरि गोपाल, सुरेश मालपा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी