बर्फबारी से बढ़ी दिक्कतें, बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं लोग

बारिश व बर्फबारी के कारण लाहुल घाटी में पीने का पानी भी जम चुका है ऐसे में अपनी प्यास बुझाने के लिए लोगों को बर्फ को पिघलाना पड़ता है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:49 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:49 AM (IST)
बर्फबारी से बढ़ी दिक्कतें, बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं लोग
बर्फबारी से बढ़ी दिक्कतें, बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं लोग

मनाली, जेएनएन। दो दिन से जारी बारिश व बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्रामीण बर्फ पिघालकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। मनाली के सोलांग, कोठी, पलचान ओर कुलंग, मझाच के ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। मनाली घाटी के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली न होने से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि मनाली तक बसें आ रही जा लेकिन मनाली से ऊझी घाटी के लिए बाद सेवा प्रभावित हुई हैं। गुलाबा बेरियर में तैनात जवानों सहित रेस्क्यू पोस्ट मढ़ी के जवानों की दिक्कत बढ़ गई है।

दूसरी ओर लाहुल घाटी में बुधवार रात से बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। भारी बर्फबारी  से लाहुल घाटी में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घाटी के अधिकतर क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है जबकि पानी भी जम गया है। लाहुल सहित स्पीति घाटी में जन जीवन प्रभावित हो गया है। लाहुल स्पीति डीसी के के सरोच ने बताया कि लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

चंद्रा घाटी में घरों में कैद हुए लोग

मौसम के बिगड़े मिजाज ने चंद्रा घाटी के लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह से लाहुल का कोकसर और सिस्सु क्षेत्र बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है। वीरवार व शुक्रवार से घाटी में भारी बर्फबारी दौर जारी है। इससे घाटी के मुख्य मार्ग समेत सभी संपर्क मार्ग बंद हो गया है। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन ने बताया कि बर्फीले तूफान से लोग घरों के अंदर ही दुबके हैं। घाटी के मुख्य मार्ग सहित सभी संपर्क मार्ग पर बर्फ की मोटी चादर बिछने से अवरुद्ध हो गए हैं। चंद्राघाटी के अधिकतर गांव में बिजली की आंख मिचौली जारी है। प्रधान सुमन व कोकसर के पूर्व प्रधान रतन ने बताया की बर्फबारी के बाद घाटी में बर्फीली हवा चल रही है। 

बर्फबारी से बंद हुए यह मार्ग

बर्फबारी से रोहतांग मार्ग सहित, सोलंगनाला, जलोड़ी से सोजा, कुल्लू से आनी, गाढागुशैणी के ऊपरी क्षेत्रों में दो मार्ग बंद हैं। यहां पर लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मनाली से लेह-लद्दाख का सफर अब होगा और भी सुहाना, बनेंगी तीन सुरंगें

chat bot
आपका साथी