भाजपा सदस्यता अभियान पर रिपोर्ट तलब

जागरण संवाददाता कुल्लू जिला भाजपा की अहम बैठक परिधि गृह कुल्लू में हुई। बैठक में संगठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 09:36 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 06:40 AM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान पर रिपोर्ट तलब
भाजपा सदस्यता अभियान पर रिपोर्ट तलब

जागरण संवाददाता, कुल्लू : जिला भाजपा की अहम बैठक परिधि गृह कुल्लू में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी रूप रेखा तैयार की गई। साथ ही मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की रिपोर्ट भी पदाधिकारियों से तलब की गई है। बैठक में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री गोविद सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिह, विधायक किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी सहित पूर्वसांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष भीमसेन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने मौन रखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपाइयों ने अरुण जेटली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि भी दी। बैठक में जिला चुनाव प्रभारी दलीप ठाकुर ने भी संगठनात्मक चुनावों के संदर्भ में जानकारी दी। जिला सह प्रभारी जोगिद्र शुक्ला ने भी नेतृत्व द्वारा दी गई गाइडलाइन पर प्रकाश डाला। भाजपा 15 से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगा। इस दौरान जहां पौधरोपण, रक्तदान, सफाई तथा मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। वहीं जरूरतमंदों तथा अस्पतालों में जाकर फल वितरण भी किया जाएगा। इसके लिए तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है। पार्टी राष्ट्रभर में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन भी करने जा रहा है। जिसमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में वन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री बालमकुंद राणा, एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सूद, प्रताप ठाकुर, बनवारी लाल, मीडिया प्रभारी खुशाल राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी