जनता कोरोना काल में परेशान, महंगाई बेलगाम

देश व प्रदेश में करोना काल में जनता परेशान है और महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 06:20 AM (IST)
जनता कोरोना काल में परेशान, महंगाई बेलगाम
जनता कोरोना काल में परेशान, महंगाई बेलगाम

संवाद सूत्र, बंजार : देश व प्रदेश में करोना काल में जनता परेशान है और महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। इस समय बिजली, पानी व घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बेलगाम हो गए हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने बंजार में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एकदम 25 प्रतिशत बस किराया बढ़ाकर प्रदेश की गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। एक ओर प्रदेश की पर्यटन संस्थाएं अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के आने का विरोध कर रही हैं, वहीं सरकार इन लोगों को प्रदेश में आने की छूट दे रही है। इससे प्रदेश में कोरोना माहामारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

बीते दिनों लाहुल में मंत्री रामलाल मार्कंडेय बिना मास्क पहने लोगों के बीच पहुंचे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन महिलाओं पर केस दर्ज किया गया। इंदु पटियाल ने कहा कि सांसद ने मनाली के जिस गांव को गोद लिया है उस गांव की हालत दयनीय है। लारजी व बंजार सब्जी मंडी की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। सरकार हर वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

chat bot
आपका साथी