भाग सिंह बने बठाहड़ शहरी इकाई अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहरी इकाई बठाहड का गठन बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी व मंडल अध्यक्ष बलदेव मंहत से चर्चा के पश्चात किया गया। इसमें शहरी इकाई बठाहड के अध्यक्ष की जिम्मेवारी भाग सिंह को दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 07:16 PM (IST)
भाग सिंह बने बठाहड़ शहरी इकाई अध्यक्ष
भाग सिंह बने बठाहड़ शहरी इकाई अध्यक्ष

संवाद सूत्र, बंजार : भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहरी इकाई बठाहड का गठन बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी व मंडल अध्यक्ष बलदेव मंहत से चर्चा के पश्चात किया गया। इसमें शहरी इकाई बठाहड के अध्यक्ष की जिम्मेवारी भाग सिंह को दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बलदेव, अमर भारती व बुधि सिंह को चुना गया। मोहर सिंह, मुरारी लाल, खिमी राम को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री के रूप में मोती राम व ओम, सचिव पद पर दिना चंद, चंद्र बल्भ, आशु भंडारी, हेमराज, दीपू, बलवीर, सोशल मीडिया प्रभारी तुले राम, कोषाध्यक्ष दौलत राम, सह मीडिया प्रभारी जग्गू ठाकुर, दुर्गा दास, मीडिया प्रभारी तारा चंद, सह मीडिया प्रभारी अनु ठाकुर, गुप्त राम, मुख्य सलाहकार, घनश्याम लाल, सह सलाहकार ढेवा राम, सदस्यों के रूप में रीत राम, दिलीप सिंह, निरत सिंह, रोशन लाल, सुरेंद्र सिह, भाग चंद, रामलाल व ओम ठाकुर को चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष भाग सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी