नाहन पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले दिन लड़कियों ने दिखाया दमखम

जिला सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया नाहन के चंबा ग्राउंड में शुरू हो गई है। खाकी का सपना आंखों में लिए भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। ग्राउंड टैस्ट में महिला अभ्यर्थियों ने भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 03:28 PM (IST)
नाहन पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले दिन लड़कियों ने दिखाया दमखम
पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया नाहन के चंबा ग्राउंड में शुरू हो गई है।

नाहन, जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया नाहन के चंबा ग्राउंड में शुरू हो गई है। खाकी का सपना आंखों में लिए भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। ग्राउंड टैस्ट में महिला अभ्यर्थियों ने भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। दरअसल, 19 दिसंबर से शुरू हुई पुलिस विभाग की यह भर्ती प्रक्रिया 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

विभाग द्वारा भर्ती को लेकर जारी शेड्यूल के तहत रविवार को 1000 महिला अभ्यर्थियों को ग्राउंड टैस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से 770 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए। लंबाई और छाती माप के बाद इन अभ्यर्थियों ने लंबी और ऊंची कूद के अलावा 100 और 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 279 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टैस्ट पास किया। ग्राउंड टैस्ट में चयनित अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा देंगे। वहीं, भर्ती प्रक्रिया के दौरान केवल अभ्यर्थियों को ही भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी गई है। नियमों के मुताबिक अभ्यर्थी को होल्डिंग एरिया में ही रिसीव किया जा रहा है, जहां उन्हें टोकन के साथ जलपान किट जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, पानी, जूस और खाने-पीने की सामग्री है, वो भी दी जा रही है। इसके साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया के लिए कोविड प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

एसपी ओमपति जम्वाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस मुख्यालय जारी सभी नियमों का सख्ती से पालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के पहले दिन 770 अभ्यर्थियों में 279 अभ्यर्थियों ग्राउंड टेस्ट पास किया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के तहत हाईट, चेस्ट, लांग जंप, हाई जंप व अंत में रेस आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की अनुमति के बिना यहां-वहां जाने की अनुमति नहीं है। एक जगह से दूसरी जगह पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ ही जा सकते है।

chat bot
आपका साथी