महिला की बच्चेदानी से निकाली डेढ़ किलो की रसौलियां

पालमपुर पट्टी की सुमाना देवी (40) को श्रीबालाजी अस्पताल में नया जीवन मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 11:22 PM (IST)
महिला की बच्चेदानी से निकाली डेढ़ किलो की रसौलियां
महिला की बच्चेदानी से निकाली डेढ़ किलो की रसौलियां

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : पालमपुर पट्टी की सुमाना देवी (40) को श्रीबालाजी अस्पताल में नया जीवन मिला है। सुमाना देवी की बच्चेदानी में डेढ़ किलो की रसौली थी। दो दिन पहले मंगलवार को उपचार के लिए उसे बालाजी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि सुमाना देवी जब यहां आई थीं तो काफी डरी हुई थीं। महिला के दो बच्चे हैं और दोनों ऑपरेशन से हुए हैं। ऐसे में एक और ऑपरेशन चुनौती भरा था। बीपीएल परिवार से संबंधित सुमाना देवी का ऑपरेशन अस्पताल में नि:शुल्क किया गया है। डॉ. अंजू ने बताया कि महिला के पेट में पांच रसौलियां थीं, जिनका भार करीब डेढ़ किलो है। टीम ने बेहतर काम किया और महिला को दर्द भरी ¨जदगी से राहत दिलवाई। सुमाना देवी का कहना है कि श्रीबालाजी अस्पताल आने से पहले वह अपने ठीक होने की उम्मीद खो चुकी थीं, लेकिन अब वह ठीक महसूस कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी