कर्मचारी चयन आयोग से हिमुडा में भरे जाएंगे 20 पद, निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

Jobs in Himuda हिमुडा में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न 20 पद भरे जाएंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 12:14 PM (IST)
कर्मचारी चयन आयोग से हिमुडा में भरे जाएंगे 20 पद, निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
कर्मचारी चयन आयोग से हिमुडा में भरे जाएंगे 20 पद, निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

शिमला, जेएनएन। हिमुडा में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न 20 पद भरे जाएंगे। नई लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी अनुमोदन किया। नई लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत निजी भागीदारी व भू-मालिकों के साथ मिलकर प्रदेश में नई आवास कॉलोनियां बनाई जाएंगी। हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक में फैसला किया कि 18 करोड़ रुपये से 16 फ्लैट व प्लॉट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता लाने के लिए केंद्र के मैनुअल को अपनाने और परवाणू शहर में हिमुडा द्वारा पानी के कमर्शियल रेट को तीन वर्ष तक के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया। हिमुडा के वर्ष 2020-2021 के बजट को बोर्ड द्वारा पारित किया।

बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। हिमुडा की ओर से देहरा में सात करोड़ की लागत से पौंग व्यू आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। पालमपुर के लोहना कॉलोनी में 11 करोड़ से कैटेगरी-1 के 16 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड ने आवासीय कॉलोनी संजौली में नए फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और ठियोग में नई दुकानें बनाने का निर्णय लिया। हिमुडा ने वर्ष 2019-20 के दौरान 64 करोड़ रुपये के प्लॉट, फ्लैट व व्यवसायिक संपत्तियां बेची हैं। बैठक में हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अक्षय सूद व बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित रहे।

यहां बनेंगी आवासीय कॉलोनियां

शिमला के जाठिया देवी व रामपुर, सोलन के धर्मपुर, सुंदरनगर के रजवाड़ी में आवासीय कॉलोनी के निर्माण में तेजी लाने पर बल दिया। परवाणू व बद्दी में हिमुडा के बड़े प्लॉटों को उद्योगों की मांग को देखते हुए छोटे औद्योगिक प्लॉट में परिवर्तित करने के निर्देश दिए। वर्ष 2018 से हिमुडा ने 110 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। 466 प्लॉट व 356 फ्लैट विक्रय के लिए तैयार हैं। निदेशक मंडल ने औद्योगिक नगरी मंधाला, जिला सोलन में 400 वर्गमीटर से 1000 वर्ग मीटर के छोटे औद्योगिक प्लॉट बनाने और परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक से छोटे औद्योगिक प्लॉट बनाने के लिए भी अपनी संस्तुति दी। बोर्ड ने नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जेज को युक्तीकरण करने का भी निर्णय लिया। कोरोना को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए आवंटियों को राहत देने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी