सभी दल मोदी के पीछे क्‍यों पड़े हैं? जनता जानती है : तीर्थ सिंह

हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनावों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री तीर्थ रावत ने कहा मोदी ने देश का विकास बिना किसी घोटाले के आरोप के किया है।

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 10:53 AM (IST)
सभी दल मोदी के पीछे क्‍यों पड़े हैं? जनता जानती है : तीर्थ सिंह
सभी दल मोदी के पीछे क्‍यों पड़े हैं? जनता जानती है : तीर्थ सिंह

जेएनएन, ज्वालामुखी। हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री तीर्थ सिंह रावत ने ज्वालामुखी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के चौकीदार हैं और हमेशा एक-दूसरे पर गंदगी फेंकने वाले विभिन्न दलों के नेता अकेले मोदी के पीछे क्यों पड़े हुए हैं, यह जनता जानती है।

चार साल में बिना घोटाले का विकास मोदी सरकार ने करवाया है। प्रदेश की चारों सीटें जीतकर केंद्र में प्रचंड बहुमत की सरकार मोदी के नेतृत्व में बनाने के लिए प्रदेश की जनता सहयोग करेगी। उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर हंसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब बचा भी क्या था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता सभी को जान चुकी है। उनके पति पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं।

पन्ना प्रमुख की सफल रैली के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। करीब 25 दल भी मोदी के आगे टिक नहीं पाएंगे। मार्च तक मोदी हर राज्य का दौरा करेंगे व विकास कार्यों को को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने राम मंदिर के बारे में कहा कि मंदिर जरूर बनेगा। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के पाले से निकलने दीजिए। न्यायालय पर भाजपा को पूरा विश्वास है। भगवान श्री राम के भक्तों को न्यायालय पर यकीन है कि उनको न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे तैयार हो जाएं।

इस दौरान उनके साथ संगठन महामंत्री पवन राणा, ज्वालामुखी भाजपा अध्यक्ष चमन पुंडीर, उपाध्यक्ष विमल चौधरी, विजय मेहता, महामंत्री जेपी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, विद्यार्थी परिषद नेता अतुल कौशल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमजान, प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक जलाल दीन, भाजपा नेता रामलोक धनोटिया, रजनीश धवाला, मास्टर राम स्वरूप शर्मा, सुमेश चौधरी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी