धर्मशाला में ग्रेट खली के रेसलिंग-शो में विदेशी पहलवानों सहित कांगड़ा के युवा भी दिखाएंगे दमखम Kangra News

मंडी और सोलन के बाद अब ग्रेट खली धर्मशाला के पुलिस मैदान में रेसलिंग-शो करेंगे। 12 जुलाई को होने वाले इस शो में ग्रेट खली के अलावा देश-विदेश के 45 रेसलर शरीक होंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 09:11 AM (IST)
धर्मशाला में ग्रेट खली के रेसलिंग-शो में विदेशी पहलवानों सहित कांगड़ा के युवा भी दिखाएंगे दमखम Kangra News
धर्मशाला में ग्रेट खली के रेसलिंग-शो में विदेशी पहलवानों सहित कांगड़ा के युवा भी दिखाएंगे दमखम Kangra News

धर्मशाला, जेएनएन। मंडी और सोलन के बाद अब ग्रेट खली धर्मशाला के पुलिस मैदान में रेसलिंग-शो करेंगे। 12 जुलाई को होने वाले इस शो में ग्रेट खली के अलावा देश-विदेश के 45 रेसलर शरीक होंगे। रेसलिंग-शो की थीम नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देना रहेगा। कार्यक्रम शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 9 बजे तक चलेगा। जिसमें नशे के खिलाफ सेवन पठानिया का गीत सुण साईंया सूफी गीत का ऑडियो व वीडियो भी लांच होगा। इसके अलावा अन्य गायक भी मौजूद रहेंगे। रेसलिंग के दौरान हिमाचली गायकों समेत पंजाबी गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

आदर्श भारत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं ग्रेट खली के समन्वयक अमित कुमार ने धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगी। उनके मुताबिक कार्यक्रम में हिमाचल के भी दो रेसलर भाग ले रहे हैं। इनमें जिला कांगड़ा के अजय व सूर्या शामिल हैं। उन्होंने बताया कांउटीनेंटल रेसलिंग प्रतियोगिता में लैडर, ब्लड व हार्ड रेसलिंग के मुकाबलेे होंगे। कार्यक्रम में करीब 10 हजार की भीड़ एकत्र करने का आयोजकों ने लक्ष्य रखा है, वहीं दर्शकों को रेसलिंग का लुत्फ उठाने के लिए विभिन्न दरों पर टिकटें भी लेनी होंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी