VIDEO: दर्द से कराह रही गर्भवती महिला की मदद को आगे आई पुलिस, शिमला में भारी बर्फबारी के बीच किया रेस्‍क्‍यू

Shimla Snowfall Update हिमाचल प्रदेश में दो द‍िन से भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। शिमला में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला के लिए पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस ने अपने वाहन में महिला को राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 01:01 PM (IST)
VIDEO: दर्द से कराह रही गर्भवती महिला की मदद को आगे आई पुलिस, शिमला में भारी बर्फबारी के बीच किया रेस्‍क्‍यू
प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए शिमला पुलिस देवदूत बनकर पहुंची।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Snowfall Update, प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए शिमला पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस ने अपने वाहन में महिला को राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया। महिला के स्वजनों ने पुलिस का इसके लिए आभार व्यक्त किया। प्राप्त सूचना के अनुसार शिवांगी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी गांव गणु तहसील ठियोग जिला शिमला का कमला नेहरू अस्पताल में ईलाज चल रहा था। महिला गर्भवती है, रविवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। स्वजन उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल लाने लगे, लेकिन बर्फबारी ज्यादा होने के चलते उनकी गाड़ी मशोबरा के तारापुर के पास बर्फ में फंस गई।

स्वजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने बर्फबारी के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए फोर बाई फोर व्हीकल तैयार किया है। यह गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को रेस्‍क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। अब महिला अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ है।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद से ही भारी बर्फबारी हो रही है। शिमला शहर के अलावा ऊपरी क्षेत्रों को जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हैं। सड़कों को साफ करने का काम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

Due to recent snowfall most of the roads are blocked and vehicles are not plying in Shimla district.

In this circumstances Shimla Police has rescued a delivery case (Shivangi W/O Ashwani Vill Anu Tehsil Theog Distt Shimla) from Tarapur, Mashobra and dropped her to KNH Shimla. pic.twitter.com/LiMy0zKXWp— Shimla Police (@PoliceShimla) January 23, 2022

शिमला पुलिस ने उपरोक्त मार्गों पर यात्रा न करने और आपात स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने की अपील की है। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी