साइंस सिटी में जाएंगे पारस स्कूल के अखिलेश

पारस पब्लिक स्कूल भवारना का छात्र अखिलेश का साइंस सिटी जाने के लिए चयन हुआ है।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 09:42 AM (IST)
साइंस सिटी में जाएंगे पारस स्कूल के अखिलेश
साइंस सिटी में जाएंगे पारस स्कूल के अखिलेश
पालमपुर, जेएनएन। पारस पब्लिक स्कूल भवारना के विद्यार्थियों ने जनवरी में करवाई गई स्पेस ओलंपियाड लेवन-दो प्रतियोगिता में अच्छे अंक लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राज्यस्तरीय स्पेस ओलंपियाड लेवल दो की प्रतियोगिता में 500 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पारस स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र अखिलेश संगराय मेरिट लिस्ट में आए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए इन्हें साइंस सिटी में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। अखिलेश को स्कूल निदेशक महेश चंद्र कटोच व प्रधानाचार्या नीलम राणा ने बधाई दी है।
chat bot
आपका साथी