आठ महीने बाद ज्‍वालामुखी भाजपा मंडल में हुई नियुक्ति, मान चंद राणा फ‍िर से अध्‍यक्ष बनाए गए, पढ़ें खबर

Jawalamukhi BJP Mandal भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष पद पर मान चंद राणा की ताजपोशी कर दी है। करीब आठ माह पहले ज्वालामुखी मंडल भाजपा कार्यकारिणी और इसके मोर्चा प्रकोष्ठ पार्टी हाईकमान द्वारा पार्टी संगठन विरोधी बयानबाजी के लिए भंग कर दिए गए थे

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 02:20 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 02:20 PM (IST)
आठ महीने बाद ज्‍वालामुखी भाजपा मंडल में हुई नियुक्ति, मान चंद राणा फ‍िर से अध्‍यक्ष बनाए गए, पढ़ें खबर
भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष पद पर मान चंद राणा की ताजपोशी कर दी है।

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। Jawalamukhi BJP Mandal, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष पद पर मान चंद राणा की ताजपोशी कर दी है। करीब आठ माह पहले ज्वालामुखी मंडल भाजपा कार्यकारिणी और इसके मोर्चा प्रकोष्ठ पार्टी हाईकमान द्वारा पार्टी संगठन विरोधी बयानबाजी के लिए भंग कर दिए गए थे और इतने लंबे अंतराल तक न तो मंडल को बहाल किया गया था और न ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल दिन प्रतिदिन गिर रहा था। ऐसे में पार्टी ने अब निवर्तमान मंडल भाजपा अध्यक्ष मान चंद राणा पर ही विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें दूसरी बार लगातार मंडल भाजपा का अध्यक्ष बनाया है। ज्वालामुखी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के निर्णय का स्वागत व धन्यवाद किया है।

मान चंद राणा को पार्टी हाईकमान के नियुक्ति पत्र के साथ ही निर्देश मिले हैं कि एक सप्ताह के अंदर जिला भाजपा और ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला के साथ बैठकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए और मोर्चा प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाए। उसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाए, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों नीतियों और कार्यक्रमों का जन जन तक प्रचार हो सके और अगले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी मजबूत नींव तैयार कर सके ताकि कांग्रेस पार्टी को ज्वालामुखी से जोरदार टक्कर दी जा सके।

यह बोले मान चंद राणा

ज्वालामुखी मंडल भाजपा के मनोनीत अध्यक्ष मान चंद राणा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने दोबारा उन पर विश्वास व्यक्त किया है, जिसके लिए पार्टी हाईकमान, विधायक रमेश धवाला, पार्टी संगठन और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं नेताओं के तहे दिल से आभारी हैं और वे पूर्व की तरह ही पूरी निष्ठा लग्न और ईमानदारी से पार्टी की सेवा करते रहेंगे। पार्टी संगठन और सरकार का जो भी दिशा निर्देश उन्हें मिलेगा, उसके अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। पार्टी में जुझारू कर्मठ और काम करने वाले लोगों को आगे लाया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा। महिलाओं को संगठित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। मोर्चा प्रकोष्ठ में पात्र और कर्मठ लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि पार्टी का मजबूत ढांचा तैयार किया जा सके।

chat bot
आपका साथी