हिमाचली गबरू का गाना सुनकर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर जतिन पंडित ने दे दिया मुंबई का न्‍योता, पढ़ें खबर

Music Director Jatin Pandit संगीत की दुनिया के बादशाह जतिन पंडित ने लाहुल-स्पीति के उभरते गायक अनिल सूर्यवंशी की प्रतिभा को सराहा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 02:40 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 02:48 PM (IST)
हिमाचली गबरू का गाना सुनकर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर जतिन पंडित ने दे दिया मुंबई का न्‍योता, पढ़ें खबर
हिमाचली गबरू का गाना सुनकर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर जतिन पंडित ने दे दिया मुंबई का न्‍योता, पढ़ें खबर

मनाली, जेएनएन। संगीत की दुनिया के बादशाह जतिन पंडित ने लाहुल-स्पीति के उभरते गायक अनिल सूर्यवंशी की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने गाना सुनने के बाद सूर्यवंशी को मुंबई आने का भी न्योता दे दिया। मशहूर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर को सूर्य ने पहला नशा, पहला खुमार गाना सुनाया तो वह उनकी आवाज के कायल हो गए। साथ ही उन्हें मुंबई आकर उनसे मिलने की बात कही। अनिल की जतिन पंडित के साथ मुलाकात लाहुल से संबंध रखने वाले प्रेम ठाकुर ने करवाई। जतिन पंडित एक गाना शूट करने के लिए इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में आए हैं। जतिन बर्फ से लदे पहाड़ों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

अनिल सूर्यवंशी ने पांव छूकर जतिन पंडित से आशीर्वाद लिया। जतिन से भेंट करने के बाद अनिल ने बताया कि अचानक अपने सामने इतना बड़ा कलाकार देख कर वह हैरान रह गए। जब जतिन पंडित ने गाना गाने को कहा तो बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया संगीत की दुनिया के गुरु जतिन से मिलने के बाद उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने बताया वह जल्द ही मुंबई जाकर जतिन पंडित से मिलेंगे।

जानिए, कौन हैं जतिन पंडित

जतिन पंडित का ताल्लुक संगीत परिवार से है। पहली फिल्म जिसमें उन्होंने संगीत दिया था वह 1991 की यारा दिलदारा थी। इस फिल्म का एक गीत बिन तेरे सनम काफी हिट हुआ था। सफलता उन्हें खिलाड़ी से मिली थी। कई सफल फ़िल्में जिसमें उन्होंने संगीत दिया वह हैं, जो जीता वही सिकंदर, कभी हां कभी न, खामोशी, द म्यूजिकल, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, यश बॉस, जब प्यार किसी से होता है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी ग़म और फना हैं।

कौन है उभरता सितारा अनिल सूर्यवंशी

जिला लाहुल स्पीति के मायड़ घाटी के चानगुट गांव निवासी अनिल सूर्यवंशी ने 2013 से संगीत की दुनिया में कदम रखा। 2014 में वाॅयस ऑफ कुल्लू और 2016 में वाॅयस ऑफ मंडी सिटी रहे। 2016 में वाॅयस ऑफ कार्निवाल रहे। उन्होंने सच्चे दिले झुरना, मेरा झुरना और लाहुली वीडियो 2019 जसुरता छोकरो में अपनी सुरीली आवाज से धमाल मचाया है।

chat bot
आपका साथी