पंजाब में छाया ह‍िमाचल का आम

ह‍िमाचल में इस बार आम, पलम व नाशपाती की भी फसल बंपर हुई है। कुल्‍लू में जहां पलम व ना श्पाती इस सीजन में छाया है। वहीं, कांगड़ा के नूरपुर में आम की धमक है।

By Munish DixitEdited By: Publish:Thu, 07 Jul 2016 11:23 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jul 2016 12:41 PM (IST)
पंजाब में छाया ह‍िमाचल का आम

प्रदीप शर्मा, नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन नूरपुर उपमंडल में होता है। इस बार आम की पैदावार का ऑन इयर होने के कारण नूरपुर में बंपर फसल है। आम का सीजन इस समय पूरे यौवन पर है। नूरपुरी आम की पड़ोसी राज्य पंजाब में भारी मांग है। इस समय नूरपुर से रोजाना आम से भरकर सैकड़ों गाड़ियां पंजाब की विभिन्न मंडियों में जा रही हैं। नूरपुर में आम का मूल्य कम है। इसलिए बागवान ज्यादा मूल्य हासिल करने के लिए फल पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व जम्मू.कश्मीर की विभिन्न मंडियों में बेच रहे हैं। आम की बंपर पैदावार होने व मंडियों में आम का सही दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं।

पढ़ें: कुल्लू में सेब से पहले नाशपाती व पलम की महक

नूरपुर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आम की फसल का करोड़ो रुपये का व्यापार होता है। एक अनुमान के मुताबिक जिला में प्रतिवर्ष अनुमानित लगभग 50 से 70 करोड़ का आम का व्यापार होता है। इससे बागवान व दुकानदार आदि काफी लाभ कमाते हैं।

नूरपुर में होती है आम की ये प्रजातियां

नूरपुरी आम की कई प्रजातियां हैं, जिनमें दशहरी, लंगड़ा, मलिका, फजली, चौसा, अमरपाली, अल्फांसो, बॉंबेग्रीन व रामकेला आदि हैं। दशहरी आम जून के आखरी सप्ताह से शुरू होकर अगस्त तक चलता है। इसमें रामकेला आम आचारी आम है। नूरपुर क्षेत्र में जौंटा, भड़वार, नागनी, सदवां, सुल्याली, जाच्छ, बासा, गनोह, राजा का तालाब, रैहन, छत्तर, गोलवां, दिनी, समलेट, इंदपुर, इंदौरा, डागला, डाह कुलाड़ा व कंदरोडीी समेत विभिन्न स्थानों पर आम के बगीचे हैं। यहां हर साल आम की भारी पैदावार होती है।

पढ़ें: सोनिया गांधी ने देखे प्रियंका के घर सेब के पौधे

यह है नूरपुर के आम का मूल्य

इस समय बाजार में नूरपुरी आम लगभग 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसकी लेट वैरायटी के आम महंगे दामों पर मिलते हैं। जो कि 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक होते हैं।

chat bot
आपका साथी