Himachal Weather Forecast: उत्‍तर-पश्‍िचम की हवाओं से रात को बढ़ेगी ठंड, मैदानी क्षेत्र में दिन में छूटेंगे पसीने

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाएं पहुंचने से अगले तीन-चार सप्‍ताह में ठंड बढ़ती चली जाएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 04:17 PM (IST)
Himachal Weather Forecast: उत्‍तर-पश्‍िचम की हवाओं से रात को बढ़ेगी ठंड, मैदानी क्षेत्र में दिन में छूटेंगे पसीने
Himachal Weather Forecast: उत्‍तर-पश्‍िचम की हवाओं से रात को बढ़ेगी ठंड, मैदानी क्षेत्र में दिन में छूटेंगे पसीने

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाएं पहुंचने से अगले तीन-चार सप्‍ताह में ठंड बढ़ती चली जाएगी। ऐसे में राज्य के सभी स्थानों में रात को ठंड का एहसास बढ़ता जाएगा, जबकि दिन में प्रदेश के निचले हिस्सों में तापमान बढऩे से पसीने छूट सकते हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के दो स्थानों बैजनाथ और पालमपुर में बारिश हुई। जबकि राज्य के शेष स्थानों में सुबह आसमान साफ रहने से धूप खिली और दिन में बादल घिरने से गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पूरे प्रदेश में रात्रि तापमान गिरेगा और दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में तापमान बढऩे से उमस बढ़ेगी। राज्य के केलंग में न्यूनतम तापमान 11.3 और ऊना में अधिकतम 36.8 डिग्री रहा। अगले सप्ताह तक आसमान साफ रहने से मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान बैजनाथ में 12 मिमी और पालमपुर 4 मिमी बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी से ठंडी हवाएं चलने से अगले तीन-चार हफ्ते में ठंड बढ़ेगी।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर न्यनूतम अधिकतम शिमला 17.6 24.4 सुंदरनगर 20.0 32.3 भुंतर 20.0 32.6 कल्पा 11.3 25.2 धर्मशाला 17.2 26.6 ऊना 24.2 36.8 नाहन 24.6 29.0 केलंग 11.3 23.7 पालमपुर 17.5 27.5 सोलन 17.0 31.5 मनाली 14.0 25.0 कांगड़ा 23.2 32.3 मंडी 20.3 33.3 बिलासपुर 23.0 33.5 हमीरपुर 23.2 33.2 चंबा 20.7 31.4 डलहौजी 16.2 22.3 कुफरी 14.9 20.0

chat bot
आपका साथी