हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दस हजार लोगों ने तोड़े नियम, अनलाक में भी मास्क रहेगा जरूरी
Himachal Pradesh Police हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू काल में मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने 392 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए। जबकि 2.16 लाख का जुर्माना लगाया।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Police, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू काल में मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने 392 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए। जबकि 2.16 लाख का जुर्माना लगाया। अभी तक मास्क न पहनने वाले की संख्या 10,000 के पार हो गई है। सरकार पहली जून से अनलाक प्रक्रिया शुरू कर सकती है। उसके बाद भी मास्क पहनना अनिवार्य ही रहेगा। सात मई से लेकर अब तक वाहनों के 414 चालान हुए हैं, जबकि छह एफआइआर दर्ज हुई है। इनमें 3 लाख 20 हजार 600 जुर्माना लगाया गया है।
वाहनों में मास्क नहीं पहनने के आरोप में 78500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि सात वाहन जब्त किए गए। 24 घंटों के दौरान बाजार में कोविड-19 से जुड़ी निर्देशों के उल्लंघन करने के आरोप में 66 चालान किए गए हैं। उल्लंघनकर्ताओं से 43150 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
24 घंटे में कहां कितने चालान
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सात जून के बाद बहाल हो सकती है परिवहन सेवा
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी, घोषणाओं को गंभीरता से लेें, ठेकेदारों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: ईंटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक्साइज अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, 13 के खिलाफ मामले दर्ज