जनता को राहत: हिमाचल में कर्फ्यू ढील की अवधि दो घंटे और बढ़ी, प्रदेश में अब प्रवेश होगा मुश्किल

Curfew Relaxation Extend प्रदेश में सरकार ने लोगों को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील और बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में रात नौ बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 05:28 PM (IST)
जनता को राहत: हिमाचल में कर्फ्यू ढील की अवधि दो घंटे और बढ़ी, प्रदेश में अब प्रवेश होगा मुश्किल
जनता को राहत: हिमाचल में कर्फ्यू ढील की अवधि दो घंटे और बढ़ी, प्रदेश में अब प्रवेश होगा मुश्किल

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सरकार ने लोगों को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील और बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा राज्य में रात नौ बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा सरकार ने देश के अन्य हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करने का मामला केंद्र सरकार से उठाया है, ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री मंगलवार को शिमला में जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थागत क्वांरटाइन और होम क्वांरटाइन के तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करेगी, ताकि कोविड-19 मामलों को फैलने की किसी भी संभावना को रोका जा सके तथा लोगों का सुव्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित हो सके। जयराम ठाकुर ने उपायुक्तों को उनके जिले में पूरी हो चुकी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए ताकि इनका आॅनलाइन शुभारंभ किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा सेब सीजन के दृष्टिगत उपायुक्तों को श्रमिकों का उचित प्रबंध और उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने के लिए सुचारू परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा उपायुक्तों को मानसून सीजन में माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए समुचित एहतियाती उपाय करने चाहिएं। उन्होंने कहा कोविड-19 महामारी के कारण उनके लिए जिला मुख्यालयों में जाकर लाभार्थियों से बातचीत करना संभव नहीं है, इसलिए उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी