हिमाचल में गर्मी बढऩे से फिर सुलगने लगे जंगल

हिमाचल प्रदेश के जंगल फिर से सुलगने शुरू हो गए हैं। एक महीने 28 दिन के भीतर आग की कुल 883 घटनाएं घटित हुईं। इनमें 7373. 4 9 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा। तापमान में वृद्धि से वनों पर भी आग का खतरा फिर मंडराने लगा है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 07:32 PM (IST)
हिमाचल में गर्मी बढऩे से फिर सुलगने लगे जंगल
ऊना जिले के चिंतपूर्णी के जंगल में लगी आग। जागरण

रमेश सिंगटा, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जंगल फिर से सुलगने शुरू हो गए हैं। एक महीने 28 दिन के भीतर आग की कुल 883 घटनाएं घटित हुईं। इनमें 7373. 4 9 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा। जैसे जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, वनों पर भी आग का खतरा फिर मंडराने लगा है। हालांकि पिछले एक महीने में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश होती रही। इससे हिमाचल के वनों में हरियाली छा गई थी। जिस तरह के हालात अप्रैल के पहले पखवाड़े में थे, उसके बाद बड़ी राहत प्रकृति को मिली थी। लेकिन अब निचले क्षेत्रों में आग की घटनाएं हो रही हैं।

पहली अप्रैल से 15 मई तक स्थिति

 पहली अप्रैल से 15 मई तक आग की 755 घटनाएं हुई । सबसे ज्यादा आग की घटनाएं धर्मशाला सर्कल में, मंडी सर्कल में और बिलासपुर सर्कल में सामने आई। प्रदेश में इन घटनाओं से 672 7.84 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने इस बार आग बुझाने के व्यापक प्रबंध किए थे। यहां तक कि हेलीकाप्टर सेवाओं की भी व्यवस्था की थी। फायर सीजन भी 15 अप्रैल की बजाय पहली अप्रैल को शुरू किया गया था। शुरू में ऐसा लग रहा था कि इस दफा अग्नि मामले कई पुराने रिकार्ड तोड़ेंगे। लेकिन धीरे-धीरे हालात पूरी तरह से सामान्य होते चले गए। अभी भी वन विभाग की फील्ड कर्मियों की छुट्टियां नहीं हो पा रही है यह आगामी मानसून आने तक बंद रहेंगी

पहली अप्रैल से15 मई तक हई घटनाएं

मामले,नुकसान हेक्टेयर में

755,6727.84

24 घंटे में आग की घटनाएं

वन सर्कल, घटनाएं

बिलासपुर,8

धर्मशाला,11

हमीरपुर,15

शिमला,1

सोलन,7

कुल 42

स्रोत : वन विभाग

नोट : आंकड़े बुधवार सायं पांच बजे से वीरवार सायं पांच बजे तक हैं।

15 मई तक हुई आग की घटनाएं

सर्कल, मामले,नुकसान हेक्टेयर में

बिलासपुर,123,1667.70    

चंबा,21,113.31

धर्मशाला,143,605.80

हमीरपुर,60,408.40

कुल्लू,12,151.62

मंडी,135,1621.40

नाहन,93,780.06

रामपुर,24,165.60

शिमला,74,633.45

सोलन,64,506.50

वन्य प्राणी धर्मशाला,1,1.00

वन्य प्राणी शिमला, 4,65.00

जीएचएनपी शमशी,1, 8.00

कुल 755,6727.84

स्रोत : वन विभाग

इस सीजन में हुई आग की घटनाएं

सर्कल, घटनाएं

बिलासपुर,140

चंबा,21

धर्मशाला,197

हमीरपुर,98

कुल्लू,12

मंडी,135

नाहन,96

रामपुर,24

शिमला,77

सोलन,77

वन्य प्राणी धर्मशाला,1

वन्य प्राणी  शिमला,4

जीएचएनपी शमशी,1

कुल,883

स्रोत : वन विभाग

......................

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही थी। इससे वनों की आग बुझ गई। पहले काफी घटनाएं हुई, लेकिन जैसे ही बारिश हुई उससे न केवल आग बुझी बल्कि वनों में हरियाली भी लौट आई। वनों में अभी नमी की मात्रा भी काफी बढ़ गई है। यह राहत वाली बात है। लेकिन वन विभाग फिर भी पूरी तरह से सतर्क बना हुआ है। जहां से भी आग की घटना रिपोर्ट होगी, तत्काल विभाग का स्टाफ बुझाने के कार्य में जुट जाएगा इसमें लोगों का भी काफी सहयोग मिला है। कुछ दिनों से आग की घटनाएं फिर होने लगी है।

-डा. सविता, पीसीसीएफ।

chat bot
आपका साथी