अब लाला लाजपत राय के नाम से जानी जाएगी धर्मशाला जेल, यह है खास वजह; जानिए

Dharamshala Jail जिला कारागार धर्मशाला अब महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम जाना जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 07:47 AM (IST)
अब लाला लाजपत राय के नाम  से जानी जाएगी धर्मशाला जेल, यह है खास वजह; जानिए
अब लाला लाजपत राय के नाम से जानी जाएगी धर्मशाला जेल, यह है खास वजह; जानिए

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कारागार धर्मशाला अब महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम जाना जाएगा। जेल प्रशासन ने मुख्य गेट पर बोर्ड भी लगा दिया है। लाला लाजपत राय को 21 अप्रैल, 1922 से 9 जनवरी, 1923 तक ब्रिटिश सरकार ने इस कारागार में रखा था। इसके अलावा यहां जिस कुर्सी पर लाजपत राय बैठते थे, जेल के कैदी उसी तरह की कुर्सियों को यहां बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सायं जेल में लाजपत राय की प्रतिमा का अनावरण किया और जेल के नए नाम की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी की। इसके अलावा कारागार के नए प्रशासनिक भवन की आधारशिला भी रखी।

जेल का प्रशासनिक एवं अतिरिक्त भवन के निर्माण को 82 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। इससे पहले धर्मशाला पहुंचने पर जिला के नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद किशन कपूर, जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, रविंद्र धीमान, होशियार सिंह, रीता धीमान व महानिदेशक कारावास सोमेश गोयल सहित अन्य भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणाओं और जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा के लिए जिला कांगड़ा के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी