12,500 फीट की ऊंचाई पर हाकी में हुनर दिखाएंगी देश की बेटियां

देश की बेटियां 12500 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में हाकी से प्रतिभा दिखाएंगी। हिमाचल के लाहुल स्पीति जिले के काजा में 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक महिला आइस हाकी प्रतियोगिता होगी। काजा प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:55 PM (IST)
12,500 फीट की ऊंचाई पर हाकी में हुनर दिखाएंगी देश की बेटियां
12,500 फीट की ऊंचाई पर हाकी में हुनर दिखाएंगी देश की बेटियां।

हंसराज सैनी, मंडी। देश की बेटियां 12,500 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में हाकी से प्रतिभा दिखाएंगी। हिमाचल के लाहुल स्पीति जिले के काजा में 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक महिला आइस हाकी प्रतियोगिता होगी। काजा प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल में पहली बार महिला आइस हाकी प्रतियोगिता हो रही है। इसमें देश की 10 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के अलावा प्रतिभागियों के लिए एक माह का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए काजा प्रशासन ने 33 गुणा 66 मीटर का आइस हाकी ङ्क्षरक तैयार किया है। प्रदेश सरकार ने काजा में 28 करोड़ से आइस हाकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। काजा में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम है। प्रदेश में आइस हाकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आयरलैंड से करीब दो करोड़ रुपये के उपकरण मंगवाए थे। पिछले साल ही महिला आइस हाकी टीम का गठन किया गया था। लद्दाख में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था।

लद्दाख महिला आइस हाकी फाउंडेशन की देखरेख में काजा में 45 खिलाडय़ों को प्रशिक्षण दिया गया था। राष्ट्रीय खिलाड़ी स्टाजिन चोस्टो, रिंचेन डोलमा, टशी डोलकर की देखरेख में चयनित खिलाडिय़ों को आइस हाकी की बारीकियां सिखाई गई थीं। स्पीति वैली साल में पांच माह से अधिक समय तक बर्फ से ढकी रहती है। ऐसे में काजा को आइस हाकी के लिए चिह्नित किया गया है। आने वाले समय में स्पीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस हाकी के खेल मुकाबले आयोजित किए जाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। सर्दियों में स्पीति में तापमान जमाव ङ्क्षबदु से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। हालांकि इस पर अभी आयोजकों की तरफ से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

महिला आइस हाकी प्रतियोगिता के आयोजन की सरकार की तरफ से अनुमति मिल गई है। जल्द तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

-नीरज कुमार, उपायुक्त लाहुल स्पीति।

chat bot
आपका साथी