इटली के नागरिक से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस ने खेप सहित किया गिरफ्तार

Charas Recovered कुल्लू पुलिस ने इटली के नागरिक से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 08:26 AM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 08:26 AM (IST)
इटली के नागरिक से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस ने खेप सहित किया गिरफ्तार
इटली के नागरिक से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस ने खेप सहित किया गिरफ्तार

कुल्लू, जेएनएन। कुल्लू पुलिस ने इटली के नागरिक से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। कोरोना काल में विदेशी नागरिक से चरस पकडऩे का यह पहला मामला है।  कुल्लू जिला के बजौरा में पुलिस ने रविवार को नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक निजी वॉल्वो बस को तलाशी के लिए रोका। बस में सवार सवार इटली का नागरिक 52 वर्षीय क्लाउडियो पिक्सीरिली पुलिस को देखकर घबरा गया था। जब उसके सामान की तलाशी ली तो से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपित ने बैग में एक तरफ चरस रख इसे सील कर दिया था ताकि किसी की नजर न पड़े। पुलिस ने जब बैग के इस हिस्से  को चेक किया तो किसी चीज का आभास हुआ। सील किए इस हिस्से में चरस छिपाई गई थी। आरोपित पिछले कुछ दिन से मनाली के एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। रविवार को मनाली से दिल्ली के लिए चलाई जा रही निजी वॉल्वो बस चरस की खेप के साथ दिल्ली जा रहा था।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है कि आखिर वह चरस कहां से आया था। उन्होंने बताया पुलिस ने जिला कुल्लू से चरस माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत चरस का कारोबार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी