भाजपा काम व संगठन में नंबर वन होने के नाते जीतेगी चुनाव : शांता कुमार

संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपा की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

By Edited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:22 AM (IST)
भाजपा काम व संगठन में नंबर वन होने के नाते जीतेगी चुनाव : शांता कुमार
भाजपा काम व संगठन में नंबर वन होने के नाते जीतेगी चुनाव : शांता कुमार

जेएनएन, पालमपुर। देश के विकास के लिए भाजपा का केंद्र में आना जरूरी है। 2014 में भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार को हटाना मुख्य मुद्दा था व लोग कांग्रेस से मुक्ति चाहते थे। तब परिस्थितियां अनुकूल थीं, लेकिन आज वह वातावरण नहीं है।

आज सभी दल जिंदा रहने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। सांसद शांता कुमार शुक्रवार को संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपा की बैठक अध्यक्ष विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा काम व संगठन में नंबर वन होने के बूते फिर लोकसभा चुनाव जीतेगी।

देश के विकास के लिए केंद्र में फिर भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि चुनावी युद्ध में कोई मोर्चा खाली न रहे, विश्वास और साहस से चलना है। कार्यकर्ता जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। बैठक में पालमपुर में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक प्रियव्रत ने सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्य को बढ़ाने के लिए बैठकों की तिथियां तय कीं। उन्होंने चारों मंडलों में पूर्णकालिक विस्तारकों अनिल, केवल जरियाल, संदीप शर्मा, बलवंत का कार्यकर्ताओं से परिचय करवाया। संगठनात्मक जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक जिला बनने के बाद भाजपा ने सभी चुनाव जीते हैं तथा प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट भाजपा को दिलाए हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया तथा जोरदार तरीके से इस कार्य में जुटने की बात कही। इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर, संजीव सोनी, हरिदत शर्मा, कैप्‍टन श्याम लाल, अरविंद शर्मा, हिमांशु मिश्रा सहित सभी मोर्चो प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी