जिलेभर में 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, 24 स्वस्थ

जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 54 नए मामले आए हैं। इनमे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
जिलेभर में 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, 24 स्वस्थ
जिलेभर में 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, 24 स्वस्थ

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 54 नए मामले आए हैं। इनमें से सात लोग जसूर गांव से ही हैं। इसके अलावा 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

संक्रमित पाए गए लोगों में भरमाड़ का 52 वर्षीय व्यक्ति, सरकाघाट के कांगो घेरा का 70 वर्षीय व्यक्ति, नादौन का 55 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के नलेटी की 80 वर्षीय महिला, सेना अस्पताल योल में 36 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंदौरा के बनोर गांव का 82 वर्षीय बुजुर्ग, नूरपुर के सुखार का 62 वर्षीय व्यक्ति, ऊना जिला के बंगाणा के खोदरा गांव का 55 वर्षीय व्यक्ति तथा कांगड़ा के दौलतपुर का 10 वर्षीय बच्चा भी महामारी की चपेट में आया है। साथ ही धर्मशाला के ओडर का 20 वर्षीय युवक, कांगड़ा के छोटी हलेड़ का 18 वर्षीय युवक, कोहाला कांगड़ा का 19 वर्षीय युवक, चुवाड़ी का 37 वर्षीय व्यक्ति, छतड़ी की 55 वर्षीय महिला, नगरोटा सूरियां का 39 वर्षीय व्यक्ति, एमएच योल का 44 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के सुदेंल का 42 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ का 39 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के सुक्कड़ की 65 वर्षीय महिला तथा कांगड़ा के जटोली कटडा (रक्कड़) की 21, 48 व 70 वर्षीय महिलाएं भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जसूर गांव से 37, 35, 32, 30, 34, 32 व 34 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के दाहन्नी की 29 वर्षीय महिला, जवाली के भरमाड़ का 32 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के जाच्छ के बोध गांव की 32 वर्षीय महिला, पालमपुर के सुघर का 52 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के अंबाड़ी की 52 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, छतड़ी का 57 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के लदोड़ी का 38 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर दरंग के धोरां की 45 वर्षीय महिला, पालमपुर के सिद्धबाड़ी का 45 वर्षीय व्यक्ति व जगरूपनगर की 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा धीरा के देवी महरुं का 28 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर के गंदड़ की 44 वर्षीय महिला, कांगड़ा के भटोली का 32 वर्षीय व्यक्ति, कमनाला कांगड़ा की 70 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवती, कांगड़ा के घरोह की 66 वर्षीय महिला, बालूग्लोआ के घीण की 62 वर्षीय महिला तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन 75 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना भी संक्रमित पाया गया है।

chat bot
आपका साथी