कांगड़ा जिला की 276 पंचायतों को आज मिलेंगे नए जनप्र‍ितिनिधि, 1708 पोलिंग टीमें करवा रहीं मतदान

Panchayat Chunav ग्रामीण संसद के लिए पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही 276 पंचायतों को नए मुखिया मिल जाएंगे। 17 जनवरी को पहले चरण के लिए सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे के लिए कोरोना संक्रमित मतदान करेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:13 AM (IST)
कांगड़ा जिला की 276 पंचायतों को आज मिलेंगे नए जनप्र‍ितिनिधि, 1708 पोलिंग टीमें करवा रहीं मतदान
पहले चरण के मतदान के साथ ही 276 पंचायतों को नए मुखिया मिल जाएंगे।

धर्मशाला, जेएनएन। ग्रामीण संसद के लिए पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही 276 पंचायतों को नए मुखिया मिल जाएंगे। 17 जनवरी को पहले चरण के लिए सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे के लिए कोरोना संक्रमित मतदान करेंगे। जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और परिणाम घोषित हो जाएंगे। सबसे पहले वार्ड सदस्यों के परिणाम आएंगे, उसके बाद उपप्रधान व प्रधान के परिणाम घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें: Panchayat Chunav: यहां कोहरे व ठंड के बीच मतदान को निकले लोग, सुबह ही लगी लंबी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांगडा अश्वनी शर्मा के मुताबिक जिला कागड़ा के 15 ब्लाॅक बैजनाथ, लंबागांव, पंचरुखी, सुलह, भवारना, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, धर्मशाला, रैत, देहरा, परागपुर, नगरोटा सूरियां, नूरपुर, फतेहपुर व इंदौरा की 276 पंचायतों में पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया और शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें एक घंटा यानी शाम 4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित लोग मतदान कर पाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को 1708 पोलिंग टीमें संपन्न करवांएंगी।

यह भी पढ़ें: Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: IN PICS: कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं सहित बुजुर्गों में मतदान के लिए उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

chat bot
आपका साथी