महिला सशक्तीकरण योजनाओं का लाभ उठाएं : काजल

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : विधायक पवन काजल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई योज

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 01:27 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 01:27 AM (IST)
महिला सशक्तीकरण योजनाओं का लाभ उठाएं : काजल

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : विधायक पवन काजल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। महिलाएं उनका लाभ उठाकर समाज व क्षेत्र का विकास कर आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनें। वह बुधवार को खंड विकास कार्यालय द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चयनित 13 महिला मंडलों को प्रदेश सरकार की तरफ से एक लाख 84 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे।

विधायक ने कहा प्रतिस्पर्धा के इस दौर में महिला मंडल प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर द्वार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। महिलाएं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल, मदर टेरसा असहाय संबल योजनाओं का लाभ उठाकर विकास को गति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि विकास खंड में पंजीकृत 55 महिला मंडलों में जो 15 महिला मंडल विकास खंड द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए चयनित किए गए हैं उन सभी को विधायक निधि से प्रोत्साहन के तौर पर बह 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

नंबर एक पर चुने गए पूंजी महिला मंडल को 30 हजार, दूसरे नंबर पर रहे झिकली इच्छी पंचायत के नवज्योति महिला मंडल बाग को 25 हजार व तीसरे नंबर पर रहे सहौड़ा पंचायत के बज्रेश्वरी महिला मंडल को प्रोत्साहन के तौर पर 20 हजार रुपये के चेक दिए गए। अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल ने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत चौथे नंबर पर रहे महिला मंडल देहरियां को 15 हजार, शिव महिला मंडल को 12 हजार, और छठे नंबर पर रहे महिला मंडल खास कोहाला को दस हजार रुपये के चेक प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए गए। इसके अलावा नौ अन्य चयनित महिला मंडलों को विधायक काजल ने आठ आठ हजार रुपये के चेक प्रोत्साहन राशि के तौर पर बांटे। इस मौके पर सहौड़ा पंचायत के उपप्रधान विजय चौधरी, नंदरूल पंचायत प्रधान मंगला देवी भी उपस्थित रहीं। पटियाल ने कहा कि महिला मंडलों का चयन उनकी वाíषक गतिविधियों के आधार व विभाग के अधिकारियों के सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है।

chat bot
आपका साथी