मुंबई में भारत दर्शन की छात्राओं से मिले सुनील शेंट्टी व चेतन भगत

सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुम्बई पहुँची छात्राओं का आज दिन एक साथ कई सरप्राइ•ा लेकर आया।बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्ठी को अपने बीच पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 06:00 PM (IST)
मुंबई में भारत दर्शन की छात्राओं से मिले सुनील शेंट्टी व चेतन भगत
मुंबई में भारत दर्शन की छात्राओं से मिले सुनील शेंट्टी व चेतन भगत

चित्र 12,13

जागरण संवाददाता, हमीरपुर :

सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई पहुंची छात्राओं का आज का दिन एक साथ कई सरप्राइ•ा लेकर आया। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेंट्टी को बीच पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुनील शेट्ठी ने भारत दर्शन की मेधावी छात्राओं से लंबी चली बातचीत के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए। सुनील शेट्ठी से मुलाकात के बाद विश्वप्रसिद्ध राइटर चेतन भगत स भी बेटियों ने मुलाकात की। चेतन भगत ने इन छात्राओं से विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ करियर और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इसके इसके अलावा भारत दर्शन की मेधावी छात्रायें सेंट्रल रेलवे और चर्चगेट हेरिटेज गैलरी देखने भी गईं जहां से इन्होंने कई ज्ञानवर्धक जानकरियां प्राप्त कीं।

chat bot
आपका साथी