Move to Jagran APP

लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्‍मेदारी निभाने को तैयार HRTC, पोलिंग पार्टियों को लेकर जाएंगी निगम की बसें

Himachal Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बसें अपनी जिम्‍मेदारी निभाने को तैयार हैं। निगम की 1408 बसें व पांच टेंपों ट्रैवलर पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएंगी। निगम प्रबंधन ने ऐसी व्यवस्था की है ताकि लोगों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े। 29 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो जाएंगी। ये बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर जाएंगी।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Sun, 26 May 2024 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 01:57 PM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्‍मेदारी निभाने को तैयार HRTC

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) भी लोकतंत्र के महापर्व में अपना दायित्व निभाने को तैयार है। निगम की 1408 बसें व पांच टेंपों ट्रैवलर पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएंगी।

29 मई से पहली जून तक आम लोगों को बसों की कमी खल सकती है। चुनावी ड्यूटी के लिए बसों की यह मांग आई थी। निगम ने इन बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए लगा दिया है।

29 मई को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

निगम प्रबंधन ने ऐसी व्यवस्था की है ताकि लोगों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े। 29 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो जाएंगी। ये बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर जाएंगी। ये बसें दो से तीन दिन तक कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचाएंगी। मतदान के बाद इन्हीं बसों से कर्मचारी वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'केवल भाजपा कर सकती है मंडी का विकास...' कंगना बोलीं- प्रधानमंत्री हिमाचल को मानते हैं अपना घर

हिमाचल पथ परिवहन निगम का दावा है कि वैकल्पिक तौर पर बसों की आवाजाही के रूट तय किए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। इस दौरान यात्रियों को बसों को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रबंधन ने अपने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व व लंबी दूरी की बसों को भी लगाया है।

शिमला में कंट्रोल रूम स्थापित

हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने चुनाव में तैनात बसों की आवाजाही की निगरानी के लिए शिमला में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। परिवहन निगम की ओर से जहां पर आवश्यक होगा, वहां के कुछ रूट को क्लब किया जाएगा। इसकी सूचना संबंधित सभी बस अड्डों पर उपलब्ध रहेगी। परिवहन निगम द्वारा चुनाव में तैनात बसों की आवाजाही की निगरानी के लिए शिमला में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इनके लिए 0177-2658765 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'तालाबाज सरकार पर जनता ताला लगाने को तैयार', कांग्रेस पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर

निगम की बसें व ट्रैवलर पोलिंग पार्टियों को लेकर जाएंगी। इस दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया है। -रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.