भाजपा के कुछ लोग चाटुकारिता तक सीमित : जो¨गद्र ठाकुर

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती भाजपा पार्टी में शामिल करवाया जा रहा - पूर्व पार्षद भाजपा शीर्ष नेताओं के सामने अपने आप को सबसे बेहतर पार्टी कार्यकर्ता साबित करने का कररहा कार्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 09:08 PM (IST)
भाजपा के कुछ लोग चाटुकारिता तक सीमित : जो¨गद्र ठाकुर
भाजपा के कुछ लोग चाटुकारिता तक सीमित : जो¨गद्र ठाकुर

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पूर्व पंचायत प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जो¨गद्र ठाकुर ने सुजानपुर भाजपा के एक पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों का काम केवल चाटुकारिता करने तक ही सीमित रह गया है। चाटुकारिता करते हुए अपने धंधे को चमकाने का काम जोरों पर चला हुआ है । पूर्व पंचायत प्रधान ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उस पूर्व पार्षद द्वारा बहला-फुसलाकर पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंचाया जा रहा है। उसके बाद जबरदस्ती भाजपा पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। इस तरह के कार्य करके पूर्व पार्षद भाजपा शीर्ष नेताओं के सामने अपने आप को सबसे बेहतर पार्टी कार्यकर्ता साबित करने का कार्य कर रहा है। पूर्व प्रधान ने कहा कि पूर्व पार्षद द्वारा जितने भी लोग जबरदस्ती करके भाजपा में शामिल करवाए गए वह बाद में फिर से कांग्रेस पार्टी में आ गए।

chat bot
आपका साथी