आठवीं बार प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा गौरव

महाराष्ट्र के नागपुर में 28 से 31 मोर्च तक होने जा रही 29वीं सीनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता में गौरव आठवीं बार प्रदेश की टीम का बतौर कप्तान प्रतिनिधित्व करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 03:01 AM (IST)
आठवीं बार प्रदेश की टीम 
का प्रतिनिधित्व करेगा गौरव
आठवीं बार प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा गौरव

दीनानाथ शास्त्री, जाहू

महाराष्ट्र के नागपुर में 28 से 31 मोर्च तक होने जा रही 29वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में गौरव शर्मा आठवीं बार प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरव कहते हैं कि बचपन में संजोया सपना प्रदेश की टीम का कप्तान चुनने पर पूरा हो गया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर भारत की टीम में जगह बनाना अगला लक्ष्य है। इसके लिए टीम के प्रबंधक समेत सभी खिलाड़यों ने कड़े अभ्यास के साथ जमकर तैयारी की है। उन्होंने कहाकि हर सदस्य चयनकर्ताओं और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। कोर्फबॉल खेल सबसे सस्ता और सरल होने की वजह से प्रदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खास कर बास्केटबॉल के खिलाड़ी इस खेल में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी समान अनुपात में खेलते हैं। इस खेल में आपसी मेलजोल और अनुशासन की भावना को भी मजबूती मिलती है। 2009 से लेकर अब तक गुरुग्राम, इंदौर, श्रीनगर, चेन्नई, अहमदाबाद, भ¨टड़ा, नागपुर व कुरुक्षेत्र में आठ बार हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करके प्रदेश को तीन ब्राउन, एक सिल्वर व चार गोल्ड मेडल लाने का श्रेय गौरव शर्मा को जाता है। आठवीं बार नागपुर में दूसरी बार प्रदेश का कप्तान बन खेल का प्रदर्शन करूंगा।

2017 में ही कुरुक्षेत्र में गौरव शर्मा राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरकाघाट जिला मंडी से बीकॉम, पीजीडीसीए कर चुके गौरव शर्मा एमकॉम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिमाचल में कोर्फबॉल को बढ़ावा देने में अखिल भारतीय कोर्फबॉल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन बंशी राम सुमन का सराहनीय योगदान रहा है। उनके मार्ग दर्शन में कोर्फबॉल संघ प्रदेश में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिक कर रहा है। संघ के प्रयासों को सिरे चढ़ाने के लिए सरकार का सहयोग आवश्यक है। मंडी जिला के नवाही सरकाघाट में राजेंद्र शर्मा के घर में जन्में गौरव शर्मा का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

chat bot
आपका साथी