¨हद संग्राम परिषद ने सम्मानित किए 50 बुजुर्ग

¨हद संग्राम परिषद संस्था द्वारा नौंहगी में वीरवार को लोहड़ी के पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि अपने संबोधन में कहा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM (IST)
¨हद संग्राम परिषद ने सम्मानित किए 50 बुजुर्ग
¨हद संग्राम परिषद ने सम्मानित किए 50 बुजुर्ग

संवाद सहयोगी, नादौन : ¨हद संग्राम परिषद संस्था ने नौंहगी में लोहड़ी के पर्व पर विशेष कार्यक्रम किया। इसमें डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। आज युवा पीढ़ी को भी सही दिशा देने की आवश्यकता है। संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र के युवाओं को भी अच्छा संदेश जा रहा है। इससे पूर्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासूदेव शर्मा ने संस्था के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। प्रदेशाध्यक्ष रितू कपूर संस्था की स्थापना से लेकर आज तक के सफर की जानकारी दी। कार्यक्रम में ¨क्वटल मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई। संस्था की ओर से 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 50 वृद्धों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 25 हजार रुपये की सहायता राशी जरूरतमंद परिवारों को प्रदान की गई। इस अवसर पर कैप्टन विपन शर्मा, अनिता गर्ग, डॉ. केसर ¨सह पटियाल, डॉ. अशोक शर्मा, विनोद ठाकुर, देव राज वर्मा, कर्नल बलदेव शर्मा, विद्या साहर शर्मा, नीलम चौधरी, आशू मंडयाल, गुरदयाल ¨सह, अनिरूद्ध डोगरा, राज कुमार, सुरजीत ¨सह, सुदर्शन जरयाल, राम स्वरूप, शिक्षा देवी, ब्रह दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी