जिलास्तरीय युवा संसद में सिहुंता स्कूल ने बाजी मारी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में हुई जिला स्तरीय युवा संसद में सिहुंता स्कूल ने प्रथम स्थाना हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:09 PM (IST)
जिलास्तरीय युवा संसद में सिहुंता स्कूल ने बाजी मारी
जिलास्तरीय युवा संसद में सिहुंता स्कूल ने बाजी मारी

संवाद सहयोगी, सिहुंता : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में हुई जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय की टीम 26 नवंबर को ऊना जिला में होने वाली प्रदेशस्तरीय युवा संसद में जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को डाईट (सरु) चंबा में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लोक नृत्य छात्र वर्ग में विद्यालय के छात्र पंकज ने जहां पहला स्थान हासिल किया, वहीं लोक नृत्य छात्रा वर्ग में अक्षिता कपूर पहले स्थान पर रही। वाद्ययंत्र संगीत में रजनी देवी ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में रोहित ने दूसरा, एकल गान में राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पवन कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय कला उत्सव में भी विद्यालय के छात्र जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुक्रवार को विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी