खड़ामुख में भारी भूस्खलन, भरमौर मार्ग बंद

संवाद सहयोगी, भरमौर : लगातार बारिश व भूस्खलन के कारण भरमौर खड़ामुख मार्ग बुधवार सुबह से बंद हो गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
खड़ामुख में भारी भूस्खलन, भरमौर मार्ग बंद
खड़ामुख में भारी भूस्खलन, भरमौर मार्ग बंद

संवाद सहयोगी, भरमौर : लगातार बारिश व भूस्खलन के कारण भरमौर खड़ामुख मार्ग बुधवार सुबह से बंद हो गया। मार्ग पर खड़ामुख नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गिरा, इससे मार्ग पर दोनों किनारे वाहनों की आवाजाही बंद देर शाम तक बंद रही। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी।

लगातार भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग को बहाल नहीं कर पाई। वहीं जिस स्थान पर भूस्खलन का मलबा गिरा था, वहां पत्थर व बड़ी चट्टानें भी गिरती रहीं। हालांकि बुधवार को मौसम बिलकुल साफ था लेकिन बीते दिनों लगातार बारिश हो रही थी, इस कारण भूस्खलन हुआ है।

लगातार भूस्खलन के कारण मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। मार्ग बंद होने के कारण एक बार फिर से भरमौर के लिए वाहनों की आवाजाही फिर से बंद हो गई। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण सब्जियों तथा राशन की सप्लाई भी भरमौर मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाई, लोग घरों में कैद हो गए। बुधवार को मार्ग पर एक बार फिर से भूस्खलन होने के कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मार्ग बंद होने के कारण भरमौर में कई निजी व दो परिवहन निगम की बसें फंसी हैं।

-----

भूस्खलन बंद होने के बाद मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन भारी चट्टान के कारण मार्ग से उन्हें नहीं हटाया जा सका। वीरवार सुबह तक मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।

-एसके धीमान सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गरोला।

chat bot
आपका साथी