पांगी व लाहुल में हिमखंड की चपेट में आए कई मकान

उपमंडल पांगी की पंचायत सुराल के ताई गांव में हिमखंड गिरने के कारण 60 मकान उसकी चपेट में आ गए, जिससे उक्त मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 03:01 AM (IST)
पांगी व लाहुल में हिमखंड की चपेट में आए कई मकान
पांगी व लाहुल में हिमखंड की चपेट में आए कई मकान

जागरण टीम, पांगी/मनाली : हिमाचल में चंबा जिले व लाहुल-स्पीति में हिमखंड गिरने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। चंबा जिले के उपमंडल पांगी की सुराल पंचायत के ताई गांव में हिमखंड गिरने से 60 मकान उसकी चपेट में आ गए हैं। इससे उक्त मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसमें करीब पांच सौ भेड़-बकरियां दबी होने की आशंका है। प्रशासन ने लोक निर्माण तथा आइपीएच विभाग को उक्त गांव में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, लाहुल-स्पीति की चंद्रा घाटी के थंगथंग में हिमखंड गिरने से तीन कच्चे मकानध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि बर्फबारी के कारण इन मकानों में कोई नहीं रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शनिवार को लाहुल स्पीति से एक महिला सहित दो बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके कुल्लू पहुंचाया गया है। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने थंगथंग में हिमखंड गिरने से तीन कच्चे मकान मलबे में दबने की पुष्टि की है।

शुक्रवार शाम सवा सात बजे पांगी मुख्यालय किलाड़ से करीब 35 किलोमीटर दूर ताई गांव में हिमखंड गिर गया। कुछ ही देर में हिमखंड ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। उस वक्त कोई भी ग्रामीण घरों से बाहर नहीं था। हिमखंड गिरने के बाद लोगों ने मकानों से बाहर रास्ता बनाने का कार्य शुरू किया। काफी देर बाद वे घरों से बाहर निकल पाए।

घाटी में अकसर अधिक बर्फबारी होने के कारण हर वर्ष हिमखंड गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यहां पर लोगों द्वारा हिमखंड को ध्यान में रखते हुए मकानों को एक विशेष शैली में बनाया जाता है। इस शैली में बने मकान इतने पक्के होते हैं कि हिमखंड का इन पर अधिक असर देखने को नहीं मिलता है। वहीं, भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल कपूर भी शनिवार को पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे और अधिकारियों से नुकसान का जायजा लिया। ताई गांव में हिमखंड गिरने के बाद लोक निर्माण तथा आइपीएच विभाग को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा गया है। जल्द गांव में नुकसान का आकलन करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

-बी भारती, एसडीएम पांगी। इन लोगों को हुआ नुकसान

हिमखंड गिरने के कारण ताई गांव निवासी कुलदीप, हीरा लाल, हीरा ¨सह, हंस्सी देवी, किशन कुमार, माधो लाल, तीर्थ राज, रोशन लाल, ज्ञान ¨सह, जानकी नाथ, राजेंद्र ¨सह, रूप ¨सह, प्रेम लाल, राम ¨सह, ध्यान चंद, अश्वनी राज, प्रलात चंद, चैन ¨सह, किशन कुमार, चैन लाल, शंकर देव, इंद्र ¨सह, महत्तम चंद, राज कुमार, देसराज, प्रेम ¨सह, देवराज, लक्ष्मी चंद, राज कुमार, छाली, बरकत राज, किशन लाल, देवराज, संतोष, जनक, ईश्वर चंद, बाबू राम, कल्याण ¨सह, राम चरण, जिया लाल, लेखराज, कमलावती, बोध राज, प्रेम राज, मतम चंद सहित अन्य लोगों के करीब 60 मकानों को नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी