आज हो सकती है अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद ताजपोशी

नगर परिषद डलहौजी में नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा सोमवार पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद अब बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने के समीकरण बन गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:35 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:35 AM (IST)
आज हो सकती है अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद ताजपोशी
आज हो सकती है अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद ताजपोशी

संवाद सहयोगी, डलहौजी : नगर परिषद डलहौजी में नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा सोमवार पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद अब बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने के समीकरण बन गए हैं।

मालूम हो कि सोमवार को पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद चार पार्षद नगर परिषद कार्यालय से लौट गए थे। कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी नहीं हो सकी थी। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि वन मंत्री के डलहौजी के सभी नौ पार्षदों को एकमंच पर लाने के प्रयास के बावजूद भी प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा के समर्थक पार्षद भाजपा समर्थित पार्षदों के धड़े के साथ एकजुट होने से कतरा रहे हैं। लिहाजा दोनों धड़ों में एकजुटता न हो पाने के कारण सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं चुने जा सके थे। अब 20 जनवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने के लिए अब दूसरी बार एक धड़े के पास पांच पार्षदों का पूरा समर्थन है और कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पांच पार्षदों वाला धड़ा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय कर लेगा। हालांकि भाजपा संगठन दूसरे धड़े के चार पार्षदों को भी नहीं खोना चाहेगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि सभी नौ पार्षदों की सहमति से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने, अन्यथा पांच पार्षदों वाला धड़ा हावी साबित होगा और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी।

--------

संगठनात्मक स्तर पर सभी पार्षदों की सहमति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय किए जा रहे हैं। यह पक्का तय है की बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो जाएगी।

-डीएस ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा जिला चंबा।

chat bot
आपका साथी