महिला से अश्लील हरकतें करने पर मामला दर्ज

चंबा : पुलिस थाना तीसा में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा की आदेश पर तेजू पुत्र भीमा निवासी गांव साहु

By Edited By: Publish:Tue, 24 Nov 2015 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2015 07:47 PM (IST)
महिला से अश्लील हरकतें करने पर मामला दर्ज

चंबा : पुलिस थाना तीसा में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा की आदेश पर तेजू पुत्र भीमा निवासी गांव साहु तहसील चुराह के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में बताया गया है कि नौ अक्टूबर को शाम के समय एक महिला गोशाला में कार्य कर रही थी तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलबंत ¨सह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी