बांगल में मारपीट पर क्रॉस एफआइआर

संवाद सहयोगी, चंबा : थाना क्षेत्र खैरी में दो महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि उनके साथ रास्ता

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 01:17 AM (IST)
बांगल में मारपीट पर क्रॉस एफआइआर

संवाद सहयोगी, चंबा : थाना क्षेत्र खैरी में दो महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि उनके साथ रास्ता रोक कर व घर में घुस कर मारपीट की गई है। जिस पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना खैरी में ऊमी देवी पत्नी रोशन लाल गांव डुगाहर डाकघर बांगल तहसील सलूणी जिला चंबा ने बताया कि दीवाली के दिन जब वह घर में खाना पका रही थी। इतने में लांबी देवी उसके घर में आई और उससे झगड़ा करने के बाद गाली गलौच करने लगी। पुलिस के सामने यह मामला उस समय क्रॉस एफआइआर का बन गया जब आरोपी पक्ष ने भी आरोप लगाने वालों पर आरोप जड़ दिए। लांबी देवी ने शिकायतकर्ता पक्ष पर भी प्राथमिकी दर्ज करवा दी। लांबी देवी पत्नी जीवन लाल गांव चिंहा डाकघर बरंगाल तहसील सलूणी ने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि जब वह दीवाली के दिन शाम के छह बजे मंदरोड़ी से घर की ओर आ रही थी। इतने में रास्ते में रोशन लाल पुत्र टेको राम, ऊमी देवी पत्नी रोशन लाल, साया पत्नी उत्तमो व पुष्पा पत्नी बिंद्रो गांव डुगाहर डाकघर बांगल तहसील सलूणी ने इसका रास्ता रोका और इसके साथ मारपीट की। क्रॉस एफआइआर के बाद फिलहाल पुलिस इस घटना में तथ्यों को जुटाने में जुटी हुई है। ताकि मामले को सही प्रकार से अदालत में पेश किया जा सके। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी