Bilaspur Bus Accident: मनाली से चंडीगढ़ जा रही पर्यटकों की बस बिलासपुर में पलटी, 18 चोटिल, चालक गिरफ्तार

Bilaspur Bus Accident राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर बिलासपुर में वीरवार मध्यरात्रि करीब दो बजे पर्यटकों से भरी बस के पलटने के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 25 Nov 2022 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 25 Nov 2022 08:53 AM (IST)
Bilaspur Bus Accident: मनाली से चंडीगढ़ जा रही पर्यटकों की बस बिलासपुर में पलटी, 18 चोटिल, चालक गिरफ्तार
Bilaspur Bus Accident: बिलासपुर में पंजाब की लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त।

बिलासपुर, संवाद सहयोगी। Bilaspur Bus Accident, राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर बिलासपुर में वीरवार मध्यरात्रि करीब दो बजे पर्यटकों से भरी बस के पलटने के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल 18 व्यक्तियों को बस से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना में 13 पुरुष व पांच महिलाओं को चोटें आई हैं। 13 व्यक्तियों को आंशिक चोटें पहुंचने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है जबकि दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल में उपचाराधीन रखा है। तीन व्यक्तियों को पीजीआइ रेफर किया गया है । दुर्घटना में घायल सभी व्यक्ति अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

छानबीन के दौरान बस सवार अमित राव पुत्र राम शरण गांव नंगल पुर्दिल जिला जालंधर (पंजाब) की शिकायत पर बस चालक राजेंद्र सिंह निवासी जिला गुरदासपुर (पंजाब) के खिलाफ धारा 279, 337 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना सदर में पंजीकृत किया गया है। यह दुर्घटना बस चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से बस चलाने के कारण घटित हुई है। लग्जरी बस चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने की है। कहा कि सागर व्यू होटल के पास पंजाब नंबर की एक लग्जरी बस पीबी 01सी 9972 वीरवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

ये हुए हैं घायल

घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीड के कारण हादसा पेश आ आया है। घायलों में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर आदि से हैं। आरती शंति व राहुल निवासी मुंबई, हर्ष व्यास निवासी राजस्थान, आशीष दिगारे निवासी वेस्ट बाम्बे, पूर्वी जैन निवासी राजस्थान, दीवान निवासी नासिक, वर्षा नायक निवाासी भुवनेश्वर, ओडिशा, पंवित शाह निवासी ओडिशा, अमित राय निवासी जालंधर, मुतु करिशाना निवासी तमिलनाडु आदि घायल हैं। इसमें एक व्यक्ति को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बद्दी में नकली दवाईयां बनाने वालों के उतराखंड से जुड़े तार, फैक्टरी को किया सील

यह भी पढ़ें : Road Safety With Jagran: बजट के अभाव में हिमाचल की सड़कों पर सफेद पट्टी गायब, नौ बजे के बाद पुलिस भी रफूचक्कर

chat bot
आपका साथी