महिला मंडल के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतिया दी

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : राज्यस्तरीय नलवाड़ी उत्सव में कहलूर लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 06:10 PM (IST)
महिला मंडल के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतिया दी
महिला मंडल के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतिया दी

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : राज्यस्तरीय नलवाड़ी उत्सव में कहलूर लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन 45 से भी अधिक सांस्कृतिक दलों व महिला मंडलों के 450 से भी अधिक लोक कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियां दी। इन कलाकारों ने बिलासपुर लोक संगीत, लोक नृत्यों व लोक नाटय तथा लोक गीतों की संतरगी छटा बिखेर कर आठ से भी अधिक घंटों तक दर्शकों को पंडाल में बांधे रखा। लोकनाटय धाजा व लोक गायन गूग्गा जाहर पीर की प्रस्तुतियां तथा संस्कार गीतों से लोक कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्राचीन वाद्य यंत्रों, मौलिक लोक गायन व पारंपारिक वेश-भूषा से सुसज्जित लोक कलाकारों ने इस अवसर पर लोकोत्सव की गरिमा को बढ़ाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रस्तुतियां दी।

कहलूर लोकोत्सव में महिला मंडल जोहड, मलांगण, समलेटा, जिनणु, औहर, कोलका, द्रोबड, ज्योर रौणा, दयोली, धराडसानी, कामली, मरहोल, बखैल दयाली, पजैल कलां कंज्योटा, मन्हन, भंजवाणी दबेटा स्वारघाट, कोठीपुरा प्लासी, धार टटोह, तरेड तुंन्गडी कनौण मानर, मानवा, तलसरी, कन्दरौर सुन्हाणी, दयोथ, तरेड, दनोह, बाग खुर्द आदि के लोक कलाकारों ने लोक गायन व लोकनृत्य से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। बिलासपुरी लोक गायन की स्वर लैहरियों से मेला मैदान को संगीतमय बना दिया। अभिषेक सोनी ने बेहतर मंच संचालन किया।

राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला के दूसरे दिन कहलूर लोकोत्सव में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एंव अध्यक्ष सांस्कृतिक उप समिति विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष अधिक लोक कलाकारों ने कहलूर लोकोत्सव में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए रूचि दिखाई है। लोक कलाकारों को उचित मंच, मानदेय व सम्मान देने के लिए कहलूर लोकोत्सव सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी