केंद्र सरकार के खिलाफ युकां का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : व्यापम घोटाले, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ ने संय

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 07:27 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ युकां का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : व्यापम घोटाले, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के रोड़ा सेक्टर से गुरुद्वारा चौक तक विरोध रैली निकाली। गुरुद्वारा चौक में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि एक ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ व्यापम घोटाले के आरोप लग रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार इस मुद्दे पर खामोश है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ¨सधिया से भी इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस दौरान घुमारवीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि ठाकुर, सदर युकां महासचिव आशीष ठाकुर, युकां झंडूता के अध्यक्ष सुरेश नेगी, प्रदेश एनएसयूआइ महासचिव मंजीत बंसल, विजय कुमार, अंकुश ठाकुर, आदित्य मोहन कश्यप, सांकेत सांख्यान, अमित कुमार, राहुल, अंजलि, रोहित शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी