रामगठिया एकेडमी की पूर्वा ने जीता स्वर्ण पदक

यमुनानगर : शहर के संत विवेकानंद वैली पब्लिक स्कूल में चैलेंज कप प्रतियोगिता का आयोजन किया ग

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 06:06 PM (IST)
रामगठिया एकेडमी की पूर्वा ने जीता स्वर्ण पदक

यमुनानगर : शहर के संत विवेकानंद वैली पब्लिक स्कूल में चैलेंज कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन यमुनानगर कराटे एसोसिएशन की तरफ से कराया गया। इस प्रतियोगिता में रामगठिया ड्रैगन मोरिटल आर्ट एकेडमी के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 9 रजत पदक के साथ पूरी चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाई। इसमें पुर्वा ने स्वर्ण, सार्थक, धानी, प्रज्ञा, मेघा, अनुभूती, आरुषी, शिर्जा, सुरभी, सिया ने रजत पर कब्जा किया।

एकेडमी खिलाडियों के 10 पदक जीतने की खुशी पर रामगठिया विश्वकर्मा सभा के महासचिव हरबंस ¨सह और सतबीर ¨सह ने प्रत्येक विजेताओं को 1000 रुपये का नकद इनाम देकर उनका हौंसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी