वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकू

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 12:15 AM (IST)
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सनातन सभा के प्रधान नरेंद्र मित्तल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। प्राचार्य सतीश गर्ग ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। प्रतिभागियों ने रिले रेस, सेक रेस, थ्री लेग रेस, लेमन स्पून रेस के साथ योगा, पिरामिड व जुडो कराटे में प्रतिभा दिखाई। दो दिन चली प्रतियोगिता में 81 अंक लेकर गौतम हाउस प्रथम स्थान पर रहा। विजेता हाउस के इंचार्ज और अध्यापकों को काका हाउस ट्राफी प्रदान की गई। सुभाष हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। छात्र शिवांक व छात्रा रमणीक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे बच्चों की प्रस्तुति आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं ने दर्शकों का मन मोह लिया। नारी शक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी को सभी ने सराहा। यमराज की कचहैरी हास्य नाटिका पर दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट हो हो गए। इस मौके पर नंदलाल, आनंद स्वरूप, विष्णु, राजेश गोयल, प्रदीप, विमल अग्रवाल, संजीव सूरी, शैली गुप्ता, उषा शर्मा, प्रवीण दीवान, अनु धवन, मनोज गुप्ता, अरुण मित्तल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी