दिनेश कांबोज को मिली बूड़िया मंडल की जिम्मेदारी

जासं, यमुनानगर : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान के प्रोफेसर कालोनी स्थित क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2017 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2017 04:26 PM (IST)
दिनेश कांबोज को मिली बूड़िया मंडल की जिम्मेदारी
दिनेश कांबोज को मिली बूड़िया मंडल की जिम्मेदारी

जासं, यमुनानगर : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान के प्रोफेसर कालोनी स्थित कार्यालय में शनिवार को हुई। जिला अध्यक्ष ओमपाल ने इसकी अध्यक्षता की। ओमपाल ने बताया कि शनिवार को बूड़िया मंडल का गठन किया गया है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश कांबोज की दी गई है। उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, शिव कुमार, चंद किरण, प्रवीन गुर्जर, शंभू पांचाल को नियुक्त किया गया है। मुकेश टंडन व राम शरण को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। अशोक साबापुर, संदीप कुमार, कर्णप्रीत, जरनैल ¨सह व बरम पाल को सचिव का कार्यभार दिया गया है। कोषाध्यक्ष सुरेशपाल को नियुक्त किया गया है।

मदन चौहान ने कहा कि 22 जिलों में इकाई का गठन हो चुका है। 30 अप्रैल तक सभी मंडल में इकाईयों का गठन हो जाएगा। इससे पहले 2 अप्रैल को इसी विषय में कैथल में बैठक होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी बिरादरी के लिए विशेष कार्य कर रहे है। एक लाख के लोन पर सरकारी गारंटी खत्म कर दी गई है। उच्च शिक्षा व कारोबार के लिए 10 लाख पर चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी 20 लाख रुपये देने का प्रावधान है। उस पर चार प्रतिशत सालाना ब्याज है। उन्होंने बताया कि बैकवर्ड क्लास के लोगों को क्या दिक्कत है। उनका उत्थान कैसे हो सकता है। इस विषय में जल्द ही दिल्ली सीएम से मिला जाएगा। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. अनीता आर्य, अमित चौहान, अजय धीमान, विशाल गौरी, नकली राम, शाम चौहान और गगन कांबोज ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी