ईमानदारी व निष्ठा से दायित्व निभाएं कार्यकर्ता: मालिक

भाजपा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शनिवार को समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रो•ाी आनंद से शिष्टाचार भेंट की। चेयरपर्सन ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:05 AM (IST)
ईमानदारी व निष्ठा से दायित्व निभाएं कार्यकर्ता: मालिक
ईमानदारी व निष्ठा से दायित्व निभाएं कार्यकर्ता: मालिक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शनिवार को समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रो•ाी आनंद से शिष्टाचार भेंट की। चेयरपर्सन ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। इसलिए दिनोंदिन भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़ रही है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसको बखूबी निभाएंगे। मंडल पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन को पुष्प गुच्छ देकर आभार जताया व कुशल स्वास्थ्य की कामना की। चेयरपर्सन ने कहा कि जिन भी कार्यकर्ता को जो दायित्व मिला है, उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता ने मंडल की नई टीम को बधाई दी। किसी भी कार्य के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर महामंत्री अमन सग्गड़, गगन कटोच, उपाध्यक्ष डा. नरेंद्र शाही, रमन गोयल, सुनीता अरोड़ा, सतीश शर्मा, मंडल सचिव मोहित बंसल, नाथी राम, विनय अग्रवाल, राजीव गर्ग, अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा उपमा मलिक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम नारायण, अल्पसंख्यक मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष इशमीत सिंह व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा थे।

chat bot
आपका साथी