ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की बेरहमी से हत्या, कान तक काट डाला

गांव चौराही के पास तख्त पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास खून बिखरा हुआ था। मृतक की पहचान गांव चाणचक निवासी 45 वर्षीय इलियास के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 06:20 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की बेरहमी से हत्या, कान तक काट डाला
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की बेरहमी से हत्या, कान तक काट डाला

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कपालमोचन मार्ग पर गांव चौराही के पास तख्त पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास खून बिखरा हुआ था। मृतक की पहचान गांव चाणचक निवासी 45 वर्षीय इलियास के रूप में हुई। वह शुगर मिल के क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता था। शव को देखकर लग रहा था कि बेरहमी से हत्या की गई है। हालांकि परिवार के लोगों ने किसी से कोई रंजिश होने से इंकार कर दिया। मृतक से कोई लूट भी नहीं हुई है।

इलियास गांव मछरौली के गन्ना सेंटर पर ट्रैक्टर चालक थे। रोजाना यहां से गन्ना लेकर शुगर मिल में जाते थे। बृहस्पतिवार को वह सेंटर से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर शुगर मिल में गए थे। उनके पुत्र इकबाल ने बताया कि वह रात 12 बजे ट्रॉली खाली कर वापस चले थे। सुबह उन्हें पुलिस से पता लगा कि चौराही गांव के पास उनके पिता का शव पड़ा है। ट्रैक्टर ट्रॉली पास में ही खड़ी मिली :

इलियास का शव कपालमोचन मार्ग पर गांव चौराही के पास तख्त पर पड़ा था। आसपास खून बह रहा था। सिर के पीछे वार किया गया था। कान कट गया था। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का दौरा किया और सबूत जुटाए। इकबाल ने बताया कि उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पास में ही खड़ी थी। जेब से भी कोई सामान नहीं निकाला गया। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। थाना बिलासपुर प्रभारी रामफल ने बताया कि चौराही गांव के पास शव मिला था। मृतक के पुत्र के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी