सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी अब डीईटीसी को

हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव के लिए नोडल अधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब यह चुनाव डीईटीसी की देखरेख में होंगे, जबकि पहले नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार ओमप्रकाश (क्लास टू अधिकारी) को बनाया गया था, जबकि नियमानुसार क्लास वन अफसर की देखरेख में यह चुनाव हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 12:12 AM (IST)
सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी अब डीईटीसी को
सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी अब डीईटीसी को

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव के लिए नोडल अधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब यह चुनाव डीईटीसी की देखरेख में होंगे, जबकि पहले नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार ओमप्रकाश (क्लास टू अधिकारी) को बनाया गया था, जबकि नियमानुसार क्लास वन अफसर की देखरेख में यह चुनाव हो सकता है। कुछ सदस्यों के विरोध के बाद अब प्रशासन ने डीईटीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसोसिएशन का चुनाव नहीं होने से सेक्टर में विकास कार्यो पर ब्रेक लग गई है। सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सड़कें टूटी पड़ी है। उधर, डीईटीसी आरके ¨सगला का कहना है कि अभी उन्हें रिकॉर्ड नहीं मिला है। हम रिकॉर्ड लेंगे। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये है नया एक्ट

नए एक्ट के तहत कोलेजियम प्रक्रिया से चुनाव को लेकर पेंच फंस गया। इसके तहत वोटरों के आधार पर कॉलेजियम बनेंगे। जब तक वोटरों की पूरी जानकारी प्रशासन को नहीं होगी, वह चुनाव के लिए कोलेजियम भी नहीं बना सकेंगे। इसके अलावा नए एक्ट के तहत एसोसिएशन की मेंबरशिप का शुल्क भी बढ़ गया है। यदि नए एक्ट के आधार पर चुनाव होंगे, तो मेंबर्स को नया शुल्क देना पड़ेगा, जिससे मेंबर्स की संख्या पर असर पड़ने की संभावना है। ये शुल्क भी हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन सोसायटीज रूल्स 2012 के तहत 1100 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक होगा, जबकि अब तक जो मेंबर बनाए गए थे। वह मात्र 100 रुपये के शुल्क पर बनाए गए थे। अब प्रशासन को सेक्टर 17 की एसोसिएशन के मेंबरों की सूची मिल गई है। करीब दो हजार मेंबर इस सूची में हैं।

2011 में हुआ था चुनाव

2011 में सेक्टर 17 अर्बन स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए चुनाव हुआ था। उस समय एडवोकेट विजय गोडियान प्रधान बनाए गए थे। इसके बाद कोई चुनाव नहीं हुआ। इसी बीच 2012 में सोसायटी रजिट्रेशन एक्ट में बदलाव हुआ था। कोलेजियम के तहत चुनाव न होने पर आवाज उठी। एडवोकेट रामेश्वर ¨सह और एडवोकेट अमर ¨सह कांबोज जिला रजिस्ट्रार की कोर्ट में मामला दायर किया। दो अप्रैल 2017 को जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने चुनाव के लिए व सेक्टर की देखरेख के लिए 10 सदस्यों की एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया। तत्कालीन प्रधान एडवोकेट विजय गोडियान ने इसकी शिकायत की। जिसमें कहा कि एडहॉक कमेटी में उनका कोई भी मेंबर नहीं लिया गया था। इस मामले में तत्कालीन डीसी ने सुपरिंटेंडेंट कूडिया राम के खिलाफ एक्शन लिया। बाद में दस मेंबर एडवोकेट विजय गोडियान की ओर से भी कमेटी में शामिल किए गए। मगर उसके बाद भी हालतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया। फिर प्रशासन हरकत में आया।

दोनों पक्षों से लोग शामिल होंगे

मेंबरों की लिस्ट मिलने के साथ ही अब प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए छह लोगों के नाम कमेटी से मांगे गए हैं। दोनों पक्षों से लोगों को शामिल किया जाएगा। पहले हुडा सेक्टर 17 के लिए नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने एसोसिएशन के मेंबरों की लिस्ट तैयार करवाई और चुनाव के लिए कमेटी का गठन कराया। अब यह चुनाव सीनियर अधिकारी की देखरेख में होंगे। इसलिए ही डीईटीसी आरके ¨सगला को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाएगा। इसके लिए अब डीईटीसी आरके ¨सगला को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ही देखरेख में यह चुनाव होंगे।

भारत भूषण कौशिक, एसडीएम जगाधरी।

chat bot
आपका साथी